एक्सप्लोरर

सेंसेक्स करीब 250 अंक टूटकर 35,149 पर बंद, निफ्टी 10,700 के नीचे फिसला

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 80 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर पर आ जाने से घरेलू बाजार में घबराहट का माहौल देखा गया और बाजार नीचे आ गए.

नई दिल्लीः आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की अच्छी तेजी के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिला है. बाजार बंद होते होते सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी थी. सेंसेक्स में करीब 250 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिला है. बताया जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 80 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर पर आ जाने से घरेलू बाजार में घबराहट का माहौल देखा गया और बाजार नीचे आ गए. माना जा रहा है कि कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इससे देश में भी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाएंगी लिहाजा सब तरफ की महंगाई बढ़ेगी. आगे चलकर इसके असर से ढुलाई महंगी होने से खाद्य पदार्थों की महंगाई बढ़ेगी और आरबीआई के पास एक बार फिर दरों में कटौती न करने की वजह होगी. कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 238.76 अंक यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 35,149 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 58.40 अंक यानी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 10,682 पर जाकर बंद हो पाया है. सेक्टोरियल इंडेक्स आज के कारोबार में फार्मा और रियलटी शेयरों की तेजी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. फार्मा शेयरों में मामूली 0.05 फीसदी और रियलटी शेयरों में 0.10 फीसदी की हल्की तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. गिरने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा एफएमसीजी 1.28 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ है. निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 शेयरों में से 13 शेयरों में तेजी के साथ और 36 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. एक पावरग्रिड का शेयर सपाट बंद हुआ है. सबसे ज्यादा बजाज फाइनेंस का शेयर 7.71 फीसदी की उछाल पर बंद हुआ है. बजाज फिनसर्व 4.49 फीसदी ऊपर बंद हुआ है और कोल इंडिया 2.98 फीसदी चढ़कर बंद हुआ. निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में हिंडाल्को 3.15 फीसदी नीचे बंद हुआ है और यूपीएल 2.48 फीसदी नीचे बंद हुआ है. आईटीसी में 2.36 फीसदी, एक्सिस बैंक में 2.32 फीसदी की सुस्ती के साथ कारोबार बंद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली में 15 लाख व्यापारियों के रोजगार पर संकट, 2000 करोड़ का नुकसान
CJP Protest: दिल्ली में 15 लाख व्यापारियों के रोजगार पर संकट, 2000 करोड़ का नुकसान
Zerodha: बच्चों के नाम पर निवेश का नया ट्रेंड, कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?
Zerodha: बच्चों के नाम पर निवेश का नया ट्रेंड, कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?
सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव
सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव
कंटेंट क्रिएटर ने ऑफिस के बाहर 40 रुपए में बेची कॉफी, एक दिन में छाप दिए 18000
कंटेंट क्रिएटर ने ऑफिस के बाहर 40 रुपए में बेची कॉफी, एक दिन में छाप दिए 18000

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget