एक्सप्लोरर

NDA और नरेंद्र मोदी की जीत की खुशी में सेंसेक्स ने लगाई 623 अंक की छलांग, 39,434 पर पहुंचा

सेंसेक्स 39,076.28 अंक पर पॉजिटिव रुख के साथ खुलने के बाद 39,476.97 अंक के उच्चस्तर तक गया. इसने 38,824.26 अंक का निचला स्तर भी छुआ. अंत में सेंसेक्स 623.33 अंक या 1.61 फीसदी की बढ़त के साथ 39,434.72 अंक पर बंद हुआ.

नई दिल्लीः नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए की शानदार जीत के एक दिन बाद शुक्रवार को सेंसेक्स 623 अंक की छलांग से 39,434.72 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. नरेंद्र मोदी के फिर सत्ता में आने के बाद राजनीतिक स्थिरता को लेकर निवेशक आश्वस्त हुए हैं. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 187 अंक की बढ़त के साथ 11,844.10 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा.

सप्ताह के दौरान बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1503 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी में 437 अंक की बढ़त रही. बृहस्पतिवार सुबह यानी कल नतीजों के दिन सेंसेक्स, निफ्टी दोनों ने दिन में कारोबार के दौरान का अपना रिकॉर्ड स्तर छुआ था. विश्लेषकों का मानना है कि मोदी की अगुवाई में एनडीए ने अपने पहले कार्यकाल में जो सुधार उपाय किए थे, दूसरे कार्यकाल में भी वे जारी रहेंगे.

सेंसेक्स की कंपनियां सेंसेक्स की कंपनियों में 26 शेयर बढ़त में रहे जबकि चार में गिरावट आई. सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर सबसे अधिक 5.09 फीसदी चढ़ा. उसके बाद एलएंडटी, भारती एयरटेल, वेदांता और टाटा मोटर्स में 4.60 फीसदी तक का लाभ रहा. इस रुख के उलट एनटीपीसी, एचसीएल टेक, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट आई.

सेंसेक्स 39,076.28 अंक पर पॉजिटिव रुख के साथ खुलने के बाद 39,476.97 अंक के उच्चस्तर तक गया. इसने 38,824.26 अंक का निचला स्तर भी छुआ. अंत में सेंसेक्स 623.33 अंक या 1.61 फीसदी की बढ़त के साथ 39,434.72 अंक पर बंद हुआ.

निफ्टी 11,748 अंक पर खुलने के बाद 11,859 अंक के उच्चस्तर पर गया. इसने 11,658.10 का निचला स्तर भी छुआ. अंत में सेंसेक्स 187.05 अंक या 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ 11,844.10 अंक पर बंद हुआ. स्मॉलकैप में 2.43 फीसदी और मिडकैप 2.09 फीसदी के लाभ में रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget