एक्सप्लोरर

जीएसटी दरों में कटौती के बाद सेंसेक्स अब तक के रिकॉर्ड स्तर 36,718 पर बंद हुआ

आखिर में सेंसेक्स 36,718.60 अंक पर बंद हुआ जो इसके बंद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. इस तरह आज सेंसेक्स ने रिकॉर्ड स्तरों पर बंद दिया है.

नई दिल्लीः गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स जीएसटी काउंसिल ने शनिवार को कई प्रोडक्ट्स पर टैक्स दरों में कटौती के बाद आज शेयर बाजार में शानदार उछाल देखा गया. बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में जोरदार खरीदारी से बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज कारोबार के दौरान अपने अब तक के सबसे उच्च स्तर 36,749.69 अंक पर पहुंच गया. यह आखिर में 36,718.60 अंक पर बंद हुआ जो इसके बंद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. इस तरह आज सेंसेक्स ने रिकॉर्ड स्तरों पर बंद दिया है.

एशियाई बाजार भी टूटे ट्रेड और करेंसी वॉर की आशंकाओं के बीच आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट आई. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज 36,501.05 अंक पर ऊंचा खुला और इसने 36,749.69 अंक का अपना सबसे उच्चस्तर छुआ. आखिर में सेंसेक्स 222.23 अंक या 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 36,718.60 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ.

इससे पहले 18 जुलाई को सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान का उच्चस्तर 36,747.87 अंक छुआ था. वहीं 12 जुलाई को सेंसेक्स 36,548.41 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था.

जीएसटी काउंसिल ने शनिवार को फुटवियर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और छोटी स्क्रीन के टीवी सहित करीब 100 उत्पादों पर टैक्स दरों में कटौती की है. इसी तरह सैनिट्री नैपकिन को जीएसटी से फ्री किया गया है. संशोधित टैक्स दरें 27 जुलाई से लागू होंगी. ब्रोकरों ने कहा कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव गिरने से भी बाजार सेंटीमेंट को मजबूती मिली.

कैसी रही बाजार की चाल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 74.55 अंक या 0.68 फीसदी के लाभ से 11,084.75 अंक पर बंद हुआ. यह 29 जनवरी के बाद का निफ्टी का यह सबसे ऊंचा स्तर है. उस दिन निफ्टी 11,130.40 अंक पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान निफ्टी 11,093.40 से 11,010.95 अंक के दायरे में रहा.

इस बीच शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुद्ध रूप से 310.27 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 50.73 करोड़ रुपये की बिकवाली की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
लंदन में कितने में मिलता है 1 किलो आलू, जानें भारत से कितना है अंतर?
लंदन में कितने में मिलता है 1 किलो आलू, जानें भारत से कितना है अंतर?
थोक महंगाई पर बड़ा झटका, सितंबर में WPI इन्फ्लेशन उछलकर 11.39% पर पहुंची
थोक महंगाई पर बड़ा झटका, सितंबर में WPI इन्फ्लेशन उछलकर 11.39% पर पहुंची
नई हड़ताल का ऐलान, सरकारी ड्राइवर्स सैलरी बढ़ाने पर अड़े, मचा हड़कंप
नई हड़ताल का ऐलान, सरकारी ड्राइवर्स सैलरी बढ़ाने पर अड़े, मचा हड़कंप

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget