एक्सप्लोरर

बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स 220 अंक टूटकर 35,470 पर बंद, निफ्टी 10,800 के नीचे फिसला

आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 219.25 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 35,470 पर जाकर बंद हुआ है.

नई दिल्लीः एक बार फिर कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारतीय बाजार में गिरावट का ही रुख बना रहा. हफ्ते के पहले दिन बाजार की कमजोरी के चलते सेंसेक्स 220 अंक और निफ्टी 60 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. आज के कारोबार के दौरान बैंक और फार्मा शेयरों की कमजोरी ने भी बाजार को नीचे खींचा. इसके अलावा ट्रेड वॉर बढ़ने की आशंका के चलते जहां एशियाई बाजारों में कमजोरी देखी गई वहीं यूरोपीय बाजारों की सुस्ती के चलते दोपहर बाद घरेलू बाजार पर भी इसका असर देखा गया.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 219.25 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 35,470 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 59.40 अंक यानी 0.55 फीसदी की कमजोरी के साथ 10,762 पर जाकर बंद हो पाया है.

सेक्टोरियल इंडेक्स कारोबार के दौरान सेक्टोरियल इंडेक्स को देखें तो आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है और आईटी सेक्टर में भी सिर्फ 0.6 फीसदी की मामूली उछाल देखी गई है. गिरने वाले सेक्टर्स में देखा जाए तो सबसे ज्यादा 2.09 फीसदी की गिरावट पीएसयू शेयरों में देखी गई है और ऑटो शेयरों में 1.61 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज निफ्टी के रियलटी शेयरों में भी 1.5 फीसदी की सुस्ती के साथ कारोबार बंद हुआ है. मीडिया शेयरों में 1.36 फीसदी, एनर्जी शेयरों में 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज निफ्टी के 50 में से 14 शेयरों में तेजी के साथ और 35 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है और गेल का एक शेयर सपाट बंद हुआ है. आज निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट 2.65 फीसदी, बजाज फाइनेंस 2.10 फीसदी, इंफोसिस 1.75 फीसदी. भारती इंफ्राटेल 1.66 फीसदी और ल्यूपिन 1.34 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है.

आज निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स 6.31 फीसदी, एचपीसीएल 3.99 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 3.64 फीसदी और बीपीसीएल 3.37 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए हैं. इसके अलावा कोल इंडिया का शेयर 2.78 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget