एक्सप्लोरर

स्टॉक मार्केटः सेंसेक्स की 1075 अंक की एक और लंबी छलांग, निफ्टी 11,600 के पार

पिछले दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 2,996 अंक या 8.30 फीसदी और निफ्टी 895.40 अंक या 8.36 फीसदी चढ़ा है. इससे पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स ने 1921 अंक की एक दशक से अधिक समय की सबसे लंबी छलांग लगाई थी.

मुंबई: शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 1075 अंक की एक और लंबी छलांग के साथ 39,000 अंक के स्तर के पार निकल गया. सरकार की ओर से शुक्रवार को टैक्स के मोर्चे पर दिए गए ‘भारी-भरकम’ प्रोत्साहन के बाद बाजार में लगातार तेजी का सिलसिला बना हुआ है. पिछले दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 2,996.56 अंक या 8.30 फीसदी और निफ्टी 895.40 अंक या 8.36 फीसदी चढ़ा है.

किन लेवल पर बंद हुआ बाजार बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 1,426 अंक तक चढ़ने के बाद अंत में 1,075.41 अंक या 2.8 फीसदी की बढ़त के साथ 39,090.03 अंक पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 326 अंक या 2.9 फीसदी की बढ़त के साथ 11,600.20 अंक पर बंद हुआ.

शुक्रवार को 10 सालों की सबसे बड़ी तेजी की गई थी दर्ज इससे पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स ने 1921.15 अंक की एक दशक से अधिक समय की सबसे लंबी छलांग लगाई थी. शुक्रवार को सेंसेक्स 5.32 फीसदी चढ़कर 38,014.62 अंक पर बंद हुआ था. वहीं उस दिन निफ्टी 569.40 अंक या 5.32 फीसदी की बढ़त के साथ 11,274.20 अंक पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स की इन कंपनियों में रही तेजी सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, आईटीसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति और एसबीआई में 8.70 फीसदी तक का लाभ रहा. वहीं दूसरी ओर इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, पावरग्रिड, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर 4.97 फीसदी तक नीचे आए.

क्यों दिख रही है बाजार में तेजी कारोबारियों ने कहा कि सरकार की घोषणाओं के बाद सोमवार को लगातार दूसरे दिन निवेशकों में उत्साह बना रहा. जीएसटी परिषद ने भी होटलों और कुछ सामान पर कर की दर घटाने की घोषणा की है. इसका से बाजार धारणा को बल मिला है.

रुपये और डॉलर का क्या रहा हाल इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 70.92 प्रति डॉलर पर स्थिर चल रहा था. ब्रेंट कच्चा तेल वायदा दिन में 0.79 फीसदी टूटकर 63.77 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था.

अन्य बाजार अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में बंद हुए. वहीं जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नीचे चल रहे थे.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र: चुनाव एलान से एक हफ्ते पहले लिए फैसलों के खिलाफ लोकायुक्त के पास पहुंची कांग्रेस

महाराष्ट्र चुनाव में 'दाऊद' की एंट्री, एनसीपी ने बीजेपी पर लगाया ये आरोप

प्रयागराजः चिन्मयानंद मामले में पीड़ित महिला की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget