एक्सप्लोरर

Stock Market High: सेंसेक्स 76000 और निफ्टी 23110 के पार, पहली बार छू लिया यह माइलस्टोन

Stock Market: लोक सभा चुनाव के नतीजों को लेकर निवेशकों के पॉजिटिव रुख के चलते स्टॉक मार्केट लगातार ऊपर की ओर जा रहा है. निफ्टी मिडकैप भी पहली बार 53000 के पार निकल गया है.

Stock Market: बीएसई के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने नए कीर्तिमान बनाए हैं. सेंसेक्स ने आज 27 मई 2024 को पहली बार 76,000 का आंकड़ा पार किया. उधर, निफ्टी भी पीछे नहीं रहा और 23110 के आंकड़े से ऊपर निकल गया. ग्लोबल मार्केट में आए उछाल और लोक सभा चुनाव के नतीजों को लेकर निवेशकों के पॉजिटिव रुख के चलते स्टॉक मार्केट लगातार ऊपर ही जा रहा है. निफ्टी मिडकैप भी पहली बार 53000 के लेवल के पार निकल गया है. बैंक निफ्टी भी अपने ऑलटाइम हाई के बेहद करीब पहुंचा था.

सेंसेक्स और निफ्टी ने तोड़ दिए तेजी के सारे रिकॉर्ड

बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स दोपहर तक 599.29 अंक ऊपर जाकर 76,009.68 के स्तर पर पहुंच चुका था. सेंसेक्स ने पहली बार 76 हजार का माइलस्टोन छुआ है. दूसरी तरफ एनएसई का निफ्टी भी 153.7 प्वॉइंट ऊपर जाकर अपने सर्वोच्च स्तर 23,110.80 के लेवल पर पहुंच गया था.

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन 420 लाख करोड़ रुपये के पार

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन 420 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया है और ये 421.68 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है. बीएसई पर 4064 शेयरों में ट्रेड हो रहा है जिसमें से 1789 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. 2124 शेयरों में गिरावट है जबकि 151 शेयर बिना किसी बदलाव पर कारोबार कर रहे हैं. 313 शेयरों पर अपर सर्किट लगा हुआ है और 296 शेयर लोअर सर्किट पर हैं.

सेंसेक्स के शेयरों में छाई हरियाली

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में मजबूती देखी जा रही है जिसमें इंडसइंड बैंक 2.13 फीसदी चढ़कर टॉप गेनर बना हुआ है. एक्सिस बैंक 1.54 फीसदी तो बजाज फाइनेंस 1.08 फीसदी ऊपर हैं. एचडीएफसी बैंक 0.98 फीसदी और एलएंडटी 0.89 फीसदी चढ़ा हैं. सेंसेक्स के 9 गिरने वाले शेयरों में विप्रो सबसे ज्यादा 2.27 फीसदी टूटा है. एनटीपीसी 1.32 फीसदी, सन फार्मा 1.18 फीसदी, आईटीसी 0.96 फीसदी और एमएंडएम 0.82 फीसदी की गिरावट पर हैं.

निफ्टी के आधे से ज्यादा स्टॉक्स में तेजी जारी 

एनएसई निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में तेजी का हरा निशान हावी है और 23 शेयरों में गिरावट है. एक शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहा है. आज निफ्टी मिडकैप100 पहली बार 53,043.60 के लेवल पर आ गया जो कि इसका लाइफटाइम हाई है. एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर इंडेक्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा 1.43 फीसदी ऊपर पीएसयू बैंक स्टॉक हैं और रियलटी इंडेक्स 0.89 फीसदी ऊपर है.

ये भी पढ़ें 

Tick Size: एनएसई ने टिक साइज को घटाकर किया 1 पैसा, जानिए आपको क्या फायदा होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget