एक्सप्लोरर

Tick Size: एनएसई ने टिक साइज को घटाकर किया 1 पैसा, जानिए आपको क्या फायदा होगा

NSE: एनएसई ने अपने सर्कुलर में कहा है कि महीने के आखिरी कारोबारी सत्र के क्लोजिंग प्राइस पर इसका रिव्यू भी किया जाएगा. इस बदलाव से न सिर्फ लिक्विडिटी बढ़ेगी बल्कि प्राइस एडजस्टमेंट भी हासिल होगा.

NSE: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने 250 रुपये प्रति शेयर से कम कीमत वाले सभी शेयरों के लिए 1 पैसा टिक साइज तय किया है. एनएसई ने इसे काफी घटाया है. फिलहाल टिक साइज 5 पैसा है. यह फैसला 10 जून से लागू होने जा रहा है. इस बदलाव से न सिर्फ लिक्विडिटी बढ़ेगी बल्कि प्राइस एडजस्टमेंट भी हासिल होगा. यह बदलाव सभी सिक्योरिटीज पर लागू होगा. हालांकि, इसमें कई सीरीज के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF), जिनमें EQ, BE, BZ, BO, RL, और AF शामिल नहीं होंगे.

हर महीने टिक साइज का रिव्यू होगा 

एनएसई के मुताबिक, टी+1 सेटलमेंट के तहत आने वाली सिक्योरिटीज का टिक साइज टी+1 सेटलमेंट के तहत आने वाली सिक्योरिटीज पर भी लागू होगा. एनएसई ने अपने सर्कुलर में कहा है कि वह वह हर महीने टिक साइज का रिव्यू करेगा. यह रिव्यू हर महीने के आखिरी कारोबारी सत्र के क्लोजिंग प्राइस पर किया जाएगा. 

क्या होता है टिक साइज 

टिक साइज दो लगातार बाय और सेल प्राइस के बीच का मिनिमम प्राइस इंक्रीमेंट है. अगर टिक साइज छोटा हो तो प्राइस एडजस्टमेंट बहुत सटीक होता है. साथ ही बेहतर प्राइस निकलकर सामने आता है. उदाहरण के तौर पर यदि किसी स्टॉक का टिक प्राइस 0.10 रुपये और उसका लास्ट ट्रेडेड प्राइस 50 रुपये है तो उसका अगला बाय प्राइस 49.90, 49.80, 49.70 रुपये की सीरीज में होगा. ऐसी स्थिति में बिड प्राइस 49.85 या 49.92 रुपये नहीं हो सकती क्योंकि ये 10 पैसे टिक साइज के मापदंड पर फिट नहीं बैठती. 

टिक साइज बदलने का क्या होगा प्रभाव 

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह बदलाव एनएसई के प्राइसिंग सिस्टम को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के मुकाबले लाकर खड़ा कर देगा. बीएसई ने पिछले साल मार्च में ही 100 रुपये से कम कीमत वाले स्टॉक का टिक साइज 1 पैसा कर दिया था. कैश मार्केट में बीएसई की बाजार हिस्सेदारी 2023 में 7 फीसदी से बढ़कर 2024 में 8 फीसदी हो गई है. समान अवधि में फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी तेजी से बढ़कर 5.3 फीसदी से 17 फीसदी हो गई है. टिक साइज घटाने से मार्केट में बेहतर प्राइस डिस्कवरी, लिक्विडिटी और अधिक कुशल ट्रेडिंग सिस्टम तैयार होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें 

Summer Travel: गर्मियों में सुकून पाने को घर से निकल रहे लोग, टूरिज्म सेक्टर की हो गई चांदी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: 100 रुपये का पुराना नोट भी हो सकता है नकली, जानें कैसे करें चेक
100 रुपये का पुराना नोट भी हो सकता है नकली, जानें कैसे करें चेक
Business Investment: कारोबार के लिए कौन सा राज्य है बेस्ट? सरकार ने जारी कर दी नई लिस्ट
कारोबार के लिए कौन सा राज्य है बेस्ट? सरकार ने जारी कर दी नई लिस्ट
कंगना विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख
कंगना विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख
पेट्रोल पर 3.5, डीजल पर 24 रुपए, तेल के निर्यात पर टैक्स बढ़ा
पेट्रोल पर 3.5, डीजल पर 24 रुपए, तेल के निर्यात पर टैक्स बढ़ा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget