एक्सप्लोरर

220 अंक से ज्यादा गिरकर 30434 पर बंद सेंसेक्सः निफ्टी 1% टूटकर 9450 के नीचे

नई दिल्लीः लगातार 3 दिनों तक रिकॉर्ड तेजी दिखाने के बाद आज भारतीय घरेलू बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई है. आज निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा और सेंसेक्स 0.75 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है. सेंसेक्स में 220 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. आज कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते बाजार में मुनाफावसूली हावी रही और निवेशकों ने जमकर बिकवाली की.

क्यों आई आज बाजार में गिरावट? आज सभी ग्लोबल बाजारों में कमजोरी का माहौल बना हुआ था और इसके चलते बाजारों को कोई सपोर्ट नहीं मिला. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों से निवेशकों में घबराहट है जिससे यूएस मार्केट टूटे हैं और इसका असर भारत समेत सभी एशियाई बाजारों पर दिखा है. आज जीएसटी काउंसिल की बैठक में दरों को लेकर आशंका को लेकर भी कई सेक्टर्स में भारी बिकवाली रही जिसने बाजार को नीचे खींचने का काम किया.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 223.98 अंक यानी 0.73 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 30434 पर जाकर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 96.30 अंक यानी 1.01 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 9429 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान आईटी शेयरों के अलावा बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज आईटी सेक्टर 1 फीसदी की तेजी पर बंद हुआ है. वहीं गिरने वाले सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.27 फीसदी की गिरावट रियलटी सेक्टर में देखी गई है. मेटल सेक्टर 2.76 फीसदी और ऑटो सेक्टर 21.9 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. आज के कारोबार के दौरान पीएसयू बैंक 2.10 फीसदी की कमजोरी पर बंद हो पाए हैं. वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में 1.75 फीसदी की गिरावट देखी गई है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 शेयरों में से सिर्फ 6 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है और बाकी 44 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में यस बैंक 3.93 फीसदी, ग्रासिम 3.74 फीसदी और बॉश 3.68 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए. बैंक ऑफ बड़ौदा 3.05 फीसदी और आयशर मोटर्स 3.03 फीसदी टूटकर बंद हुए हैं. अल्ट्राटेक सीमेंट भी 3 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी के साथ बंद हो पाया है.

चढ़ने वाले शेयरों में विप्रो 2.85 फीसदी और टीसीएस 2.84 फीसदी ऊपर बंद हुए. इंफोसिस 0.78 फीसदी, सन फार्मा 0.63 फीसदी और ल्यूपिन 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं. वहीं एचडीएफसी मामूली 0.02 फीसदी की तेजी दिखाकर बंद हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget