एक्सप्लोरर

बाजार के लिए ब्लैक मंडेः सेंसेक्स 2000 अंकों से ज्यादा टूटकर बंद, निफ्टी 9300 के नीचे गिरा

बाजार के लिए आज का दिन ब्लैक मंडे साबित हुआ और सेंसेक्स 2000 अंकों से ज्यादा टूटकर बंद हो पाया है. निफ्टी भी 9300 के नीचे फिसल गया.

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार के लिए हफ्ते की ट्रेडिंग की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई और आज का दिन बाजार के लिए ब्लैक मंडे साबित हुआ. सेंसेक्स 1400 अंकों से ज्यादा गिरकर खुला था और निफ्टी में भी भारी गिरावट के साथ ट्रेडिंग शुरू हुई थी. दिनभर बाजार इस गिरावट से बाहर नहीं निकल पाए और सेंसेक्स 2000 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ. कैसे बंद हुआ बाजार आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2002.27 अंक यानी 5.94 फीसदी की गिरावट के साथ 31,715 पर जाकर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 566.40 अंक यानी 5.74 फीसदी टूटकर 9293.50 पर जाकर बंद हुआ है. बैंक निफ्टी में भारी गिरावट बैंक निफ्टी में आज के कारोबार में भारी बिकवाली हावी रही और बैंक निफ्टी के सभी 12 के 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. बैंक निफ्टी 1790.75 अंक यानी 8.32 फीसदी की गिरावट के साथ 19743.75 पर जाकर बंद हुआ है. निफ्टी का हाल आज के कारोबार में निफ्टी को देखें तो इसके 50 में से सिर्फ 3 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. चढ़ने वाले शेयरों में सिप्ला 3.71 फीसदी, भारती एयरटेल 3.24 फीसदी और सन फार्मा 0.33 फीसदी की तेजी पर बंद हो पाए. निफ्टी के गिरने वाले शेयर निफ्टी के गिरने वाले शेयरों को देखें तो हिंडाल्को 10.68 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 10.56 फीसदी, वेदांता 10.44 फीसदी और बजाज फाइनेंस 10 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए. एचडीएफसी का शेयर भी करीब 10 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ. 2.30 बजे के बाद सेंसेक्स में दिखी 2000 अंकों से ज्यादा की गिरावट दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर सेंसेक्स 2018.41 अंक यानी 6 फीसदी की गिरावट के साथ 31,699 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 577.80 अंक यानी 5.86 फीसदी की गिरावट के साथ 9282.10 पर कारोबार कर रहा था. आज के कारोबार की मुख्य बातें बाजार में 4 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा और मई सीरीज की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ. फार्मा को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के साथ ट्रेडिंग बंद हुई. बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयरों की गिरावट ने बाजार को नीचे खींचा. बैंक और ऑटो शेयरों में आज के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट रही. फार्मा और लिकर शेयरों में हल्की खरीदारी से बाजार को कुछ राहत मिली पर ये काफी नहीं थी. मिडकैप शेयरों में भारी बिकवाली हावी रही, मिडकैप इंडैक्स 4.4 फीसदी टूटकर बंद हुआ. ये भी पढ़ें हीरो मोटोकॉर्प के तीन कारखानों में उत्पादन फिर शुरू, बाकी यूनिट्स में भी जल्द होगा प्रोडक्शन
अमेरिकी PE फर्म सिल्वरलेक ने रिलायंस Jio में खरीदा 1.15 फीसदी हिस्सा, 5656 करोड़ रुपये का किया निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget