एक्सप्लोरर

हीरो मोटोकॉर्प के तीन कारखानों में उत्पादन फिर शुरू, बाकी यूनिट्स में भी जल्द होगा प्रोडक्शन

कंपनी ने कहा कि हरिद्वार और हरियाणा के संयंत्र सोमवार से खुल गए और इनके बुधवार से वास्तविक उत्पादन शुरू करने की उम्मीद है.

नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के तीन कारखाने सोमवार को फिर खुल गए. इन कारखानों में वास्तविक उत्पादन बुधवार से शुरू होने की उम्मीद है.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने हरियाणा के गुरुग्राम एवं धारूहेड़ा और उत्तराखंड के हरिद्वार संयंत्र का परिचालन सोमवार से फिर शुरू कर दिया. साथ ही कंपनी के राजस्थान के नीमराणा स्थित ‘ग्लोबल पार्ट्स सेंटर’ का परिचालन भी फिर आरंभ हो गया.

देशव्यापी लॉकडाउन के बीच सरकार ने कारखानों को फिर शुरू करने के लिए कुछ राहत दी हैं. कंपनी ने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन से अनिवार्य अनुमति लेने के बाद कंपनी प्रबंधन ने यह निर्णय किया.

कंपनी ने कहा कि हरिद्वार और हरियाणा के संयंत्र सोमवार से खुल गए और इनके बुधवार से वास्तविक उत्पादन शुरू करने की उम्मीद है.

बयान में कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल के हवाले से कहा गया है, ‘‘ हमने अपने कारखानों को दोबारा खोलना शुरू कर दिया है. देश के नागरिकों के स्वास्थ्य की चिंता अब भी हमारे ध्यान में रहेगी. उनके स्वास्थ्य और समृद्धि को सुनिश्चित करने के लिए देश की आर्थिक गतिविधियों को चलाना अहम है.’’

हरियाणा और उत्तराखंड के अलावा कंपनी के संयंत्र राजस्थान के नीमराणा, गुजरात के हलोल और आंध्र प्रदेश के चित्तूर में भी हैं. कंपनी ने इन्हें खोलने के लिए भी अनुमति ले ली है. एक बार आपूर्ति श्रृंखला शुरू हो जाने के बाद कंपनी इनमें भी उत्पादन शुरू कर देगी.

कंपनी का शोध और विकास केंद्र ‘सेंटर ऑफ इनोवेशंस एंड टेक्नोलॉजी’ जयपुर में है. कंपनी ने कहा कि इसे खोलने के लिए भी उने अनिवार्य मंजूरी मिल गयी हैं और यह जल्द ही फिर काम करने लगेगा.

ये भी पढ़ें

अप्रैल में बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री शून्य रही, 37,878 यूनिट का एक्सपोर्ट किया

अमेरिकी PE फर्म सिल्वरलेक ने रिलायंस Jio में खरीदा 1.15 फीसदी हिस्सा, 5656 करोड़ रुपये का किया निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस? Starlink विवाद पर एलन मस्क
क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस? Starlink विवाद पर एलन मस्क
Repo Rate: फिक्स्ड या फ्लोटिंग, होम लोन के लिए कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट?
Repo Rate: फिक्स्ड या फ्लोटिंग, होम लोन के लिए कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget