एक्सप्लोरर

शेयर बाजार आज भी टूटाः सेंसेक्स में 800 अंकों से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 9000 के नीचे फिसलकर बंद

आज दिन भर बाजार में उतार चढ़ाव देखा गया लेकिन आखिरी घंटे में बाजार में गिरावट गहराई और सेंसेक्स 800 पॉइंट से ज्यादा टूटा तो निफ्टी 9000 के नीचे फिसल गया.

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार ने आज हरे निशान में रहने की पूरी कोशिश की और दोपहर तक ये कोशिश कामयाब भी रही लेकिन इसके बाद शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट के जोन में फिसल गया. सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के लाल निशान के साथ ही कारोबार बंद हुआ और निफ्टी 9000 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया. इससे पहले फरवरी 2017 में निफ्टी क्लोजिंग लेवल पर 9000 के स्तर से नीचे बंद हुआ था और इस तरह करीब 3 साल के निचले स्तर पर निफ्टी बंद हुआ है.

किन स्तरों पर बंद हुआ बाजार आज के कारोबारी सत्र में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 811 अंक यानी 2.58 फीसदी की गिरावट के साथ 30,579.09 के लेवल पर बंद हुआ और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 230.35 अंक यानी 2.5 फीसदी की गिरावट के साथ 8967.05 पर जाकर बंद हुआ.

शुरुआती तेजी तुरंत हुई हवा आज बाजार की शुरुआत तो हरे निशान में हुई थी लेकिन शुरुआत में ही सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट दिखाते हुए नीचे गए. हालांकि दोपहर 11 बजे के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी लौटी और ये सोमवार के बंद के लेवल से कुछ तेजी दिखाते हुए कारोबार कर रहे थे. एक समय तो सेंसेक्स में 400 अंकों से ज्यादा की तेजी देखी जा रही थी. दोपहर डेढ़ बजे सेंसेक्स 408.21 अंक ऊपर चढ़कर 31,798.28 पर पहुंच गया था. निफ्टी में भी 126.90 पॉइंट की तेजी के बाद 9,324.30 पर लेवल देखे गए थे. हालांकि निफ्टी में आज दायरे में ही कारोबार देखा गया.

बैंकिंग-फाइनेंस शेयरों में दिखी जबरदस्त गिरावट आज के कारोबार के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1 साल के निचले स्तर पर चला गया और बजाज फाइनेंस में भी भारी गिरावट देखी गई. आज बैंक निफ्टी में लगातार मंदी के सौदे हुए और एक समय तो बैंक निफ्टी में 1000 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई. आज एचडीएफसी बैंक समेत कोटक महिंद्रा बैंक में भी जबरदस्त गिरावट रही और इनमें निचले स्तर देखे गए. कारोबार खत्म होते समय बैंक निफ्टी में 950 अंक या 4.5 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई.

जी एंटरटेनमेंट का शेयर बेतहाशा गिरा जी एंटरटेनमेंट के शेयर में आज 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

बाजार की गिरावट की बड़ी बातें
  • सेंसेक्स करीब 34 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ है.
  • निफ्टी 3 साल के निचले स्तर पर बंद हुआ है.
  • सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं.
  • निफ्टी के 50 में से 21 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं.
  • बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं.
  • एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर बीएसई के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget