एक्सप्लोरर

सेंसेक्स 267 अंक टूटकर 29858 पर बंद, निफ्टी भी 9250 के पास फिसला

नई दिल्लीः कल जहां घरेलू मार्केट में शानदार तेजी देखी गई थी और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर जाकर बंद हुआ था, वहीं आज बाजार शुरुआती तेजी दिखाने के बावजूद बंद होते-होते धड़ाम हो गया. आज सेंसेक्स और निफ्टी 0.8 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं. बाजार की शुरुआती तेजी के दौरान निफ्टी ने नई ऊंचाई भी दिखाई पर इसे बरकरार रखने में नाकाम रहा.

कैसी रही बाजार की चाल? आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स 267.41 अंक यानी 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 29,858 पर जाकर बंद हुआ है. एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी आज 74.60 अंक यानी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 9,285 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान बाजार में सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के लाल निशान के साथ बंद हुए हैं. मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा 2.42 फीसदी और मीडिया शेयरों में 2.32 फीसदी की गिरावट के साथ बंद मिला है. वहीं एनर्जी शेयरो में 1.77 फीसदी और पीएसयू बैंकों में 1.76 फीसदी की गिरावट के साथ बंद मिला है. वहीं ऑटो शेयर 1 फीसदी और एफएमसीजी शेयरों में 1.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. आज रियलटी शेयरों में भी करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से सिर्फ 14 शेयरों में ही बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ है और बाकी 36 शेयरों में गिरावट के लाल निशान पर कारोबार बंद हुआ है. आज निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 2.80 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है और एसीसी 2.15 फीसदी ऊपर बंद हुआ. अदानी पोर्ट्स 1.40 फीसदी और एचसीएल टेक 1.22 फीसदी की तेजी पर बंद होने में कामयाब रहा है. एशियन पेंट्स में 1.18 फीसदी की बढ़त रही और बॉश का शेयर 1.08 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है.

आज निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में बैंक ऑफ बड़ौदा 4.21 फीसदी, टाटा मोटर्स 3.80 फीसदी, हिंडाल्को 3.56 फीसदी और जी एंटरटेनमेंट 3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैँ. टाटा मोटर्स डीवीआर और एक्सिस बैंक में 2.98 फीसदी की गिरावट के साथ बंद मिला है. ओएनजीसी 2.83 फीसदी फीसदी की बड़ी कमजोरी के साथ बंद हो पाया है.

इस हफ्ते ऐसा रहा बाजार का हाल इस पूरे हफ्ते बाजार की चाल देखें तो सेंसेक्स और निफ्टी में 0.2 फीसदी की कमजोरी रही जबकि मिडकैप इंडेक्स भी 0.2 फीसदी की कमजोरी पर ही बंद हुआ है. हालांकि बैंकिंग सेक्टर के एनपीए के लिए कैबिनेट बैठक में अध्यादेश लाने के बाद गुरुवार को बैंकिंग सेक्टर में जबर्दस्त तेजी दर्ज की गई. इसके आधार पर पूरे हफ्ते में बैंकिंग 1.1 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ. इस हफ्ते मीडिया, मेटल, एनर्जी, फार्मा और ऑटो सभी सेक्टर्स में गिरावट ही रही और ये 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हो पाए हैं.

पूरे हफ्ते में शेयरों की बात करें तो टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, ल्यूपिन 6-6 फीसदी से ज्यादा चढ़कर और रिलायंस इंडस्ट्रीज-जी एंटरटेनमेंट 4-4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दिखाकर बंद हुए हैं.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI

वीडियोज

Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
सीएम योगी ने किया नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने किया नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget