एक्सप्लोरर

Stock Market: इस हफ्ते भी बाजार में जारी रहेगी तेजी! रूस-यूक्रेन वॉर और चीन में कोविड की स्थिति से तय होगी बाजार की चाल

Stock Market Update: शेयर बाजारों की दिशा इस हफ्ते रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन में कोविड-19 की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी. मार्केट एक्सपर्ट ने यह राय जताई है.

Stock Market Update: शेयर बाजारों की दिशा इस हफ्ते रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन में कोविड-19 की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी. मार्केट एक्सपर्ट ने यह राय जताई है. एक्सपर्ट का कहना है कि सप्ताह के दौरान कोई बड़ा घरेलू घटनाक्रम नहीं है, इसलिए बाजार की दिशा ग्लोबल संकेतों से तय होगी.

इस हफ्ते भी जारी रह सकती है तेजी
एक्सपर्ट ने कहा कि इस हफ्ते भी शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी रहेगा, क्योंकि विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) आक्रामक तरीके से निवेश कर सकते हैं.

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?
रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘वैश्विक मोर्चे पर किसी बड़ी गतिविधि के अभाव में बाजार की दिशा रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन में कोविड की स्थिति तथा कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी. इसके अलावा बाजार भागीदारों की निगाह एफआईआई के प्रवाह पर भी रहेगी.’’ उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और तेज होने तथा चीन में कोविड-19 की स्थिति खराब होने पर यहां भी धारणा प्रभावित होगी.

भारतीय मार्केट की स्थिति में सुधार
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘हमारा बाजार अन्य उभरते बाजारों की तुलना में बेहतर आकार में है. हमने निचले स्तर पर मजबूत सुधार देखा है. ऐसे में FII शायद यह मान सकते हैं कि उन्होंने कुछ मौका गंवाया है. इसके चलते FII भारतीय बाजारों में आक्रामक तरीके से वापस आ सकते हैं.’’

हल्का उतार-चढ़ाव आ सकता है
उन्होंने कहा कि बाजार यह पहले ही मान चुका है कि रूस-यूक्रेन का मुद्दा जल्द समाप्त हो सकता है, लेकिन इस मुद्दे से जुड़ी खबरों पर सभी की निगाह रहेगी और बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है.

शुक्रवार को होली की वजह से बंद थे बाजार
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,313.63 अंक या 4.16 फीसदी चढ़ गया. शुक्रवार को होली पर बाजार बंद थे.

इस हफ्ते नहीं है कोई बड़ा घटनाक्रम
सैमको सिक्योरिटीज में इक्विटी शोध प्रमुख येशा शाह ने कहा कि इस सप्ताह घरेलू मोर्चे पर कोई बड़ा घटनाक्रम नहीं है. ऐसे में स्थानीय बाजारों की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी. उन्होंने कहा कि कच्चे तेल के दाम भारत का वृहद रुख तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कच्चे तेल की कीमतों पर भी सभी की निगाह रहेगी.

तिमाही नतीजों का भी है सीजन
कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के इक्विटी प्रमुख हेमंत कनावाला ने कहा, ‘‘हमारा मानना हे कि बाजार निकट भविष्य में एकीकरण के चरण में रहेगा. निवेशकों की निगाह वैश्विक घटनाक्रमों तथा आगामी तिमाही नतीजों के सीजन पर रहेगी.’’

यह भी पढ़ें:
महंगाई का झटका! खाने-पीने के सामान के बढ़ेंगे रेट्स, 10 फीसदी तक महंगे हो जाएंगे रोजमर्रा के सामान

Diesel Price Hike: बड़ा झटका! 25 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया डीजल, जानें किन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget