एक्सप्लोरर

महंगाई का झटका! खाने-पीने के सामान के बढ़ेंगे रेट्स, 10 फीसदी तक महंगे हो जाएंगे रोजमर्रा के सामान

Inflation Rates: आम जनता के लिए बड़ा झटका है. उपभोक्ताओं को अब दैनिक इस्तेमाल के उत्पादों के लिए अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ सकती है.

Inflation Rates in India: महंगाई की मार आम जनता पर बढ़ती ही जा रही है. दूध, चाय, कॉफी और मैगी के बाद रोजमर्रा के सामान के रेट्स भी बढ़ने वाले हैं. उपभोक्ताओं को अब दैनिक इस्तेमाल के उत्पादों के लिए अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ सकती है. गेहूं, पाम तेल और पैकेजिंग सामान जैसे जिंसों के दामों में उछाल की वजह से एफएमसीजी कंपनियां (FMCG Companies) अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध का दिख रहा असर
इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से भी FMCG कंपनियों को झटका लगा है. उनका मानना है कि इसके चलते, गेहूं, खाद्य तेल और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आएगा. डाबर और पारले जैसी कंपनियों की स्थिति पर नजर है और वे मुद्रास्फीतिक दबाव से निपटने के लिए सोच-विचार कर कदम उठाएंगी.

HUL और नेस्ले बढ़ा चुकी है रेट्स
कुछ मीडिया खबरों में कहा गया है कि हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले ने पिछले सप्ताह अपने खाद्य उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं. पारले प्रोडक्ट्स के वरिष्ठ श्रेणी प्रमुख मयंक शाह ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम उद्योग द्वारा कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं.’

पाम तेल की कीमतों में आई तेजी
उन्होंने कहा कि कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव है. ऐसे में अभी तक कहना मुश्किल है कि मूल्यवृद्धि कितनी होगी. उन्होंने बताया कि पाम तेल का दाम 180 रुपये लीटर तक चला गया था. अब यह 150 रुपये लीटर पर आ गया है. इसी तरह कच्चे तेल का दाम 140 डॉलर प्रति बैरल पर जाने के बाद 100 डॉलर से नीचे आ गया है.

10 से 15 फीसदी का होगा इजाफा
शाह ने कहा, ‘‘हालांकि, कीमतें अब भी पहले की तुलना में ऊंची हैं.’’ पिछली बार एफएमसीजी कंपनियों ने पूरी तरह जिंस कीमतों में वृद्धि का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला था. शाह ने कहा, ‘‘अब सभी 10-15 फीसदी वृद्धि की बात कर रहे हैं. हालांकि, उत्पादन की लागत कहीं अधिक बढ़ी है.’’

एक दो महीने बाद रेट्स बढ़ाएगा पारले
उन्होंने कहा कि अभी पारले के पास पर्याप्त स्टॉक है. कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला एक या दो माह में लिया जाएगा. इस तरह की राय जताते हुए डाबर इंडिया के मुख्य वित्त अधिकारी अंकुश जैन ने कहा कि मुद्रास्फीति लगातार ऊंची बनी हुई है और यह लगातार दूसरे साल चिंता की वजह है.

डाबर के अधिकारी क्या बोले?
उन्होंने कहा, ‘‘मुद्रास्फीतिक दबाव की वजह से उपभोक्ताओं ने अपना खर्च कम किया है. वे छोटे पैक खरीद रहे हैं. हमारी स्थिति पर नजर है और सोच-विचार के बाद मुद्रास्फीतिक दबाव से बचाव के उपाय करेंगे.’’

महंगाई का बोझ ग्राहकों पर पड़ेगा
एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज के कार्यकारी उपाध्यक्ष अबनीश रॉय ने कहा कि एफएमसीजी कंपनियां मुद्रास्फीति का बोझ उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले के पास ऊंचा मूल्य तय करने की ताकत है. वे कॉफी और पैकेजिंग सामान के रेट्स का बोझ ग्राहकों पर डाल रही हैं. हमारा अनुमान है कि सभी एफएमसीजी कंपनियां 2022-23 की पहली तिमाही में कीमतों में तीन से पांच प्रतिशत की वृद्धि करेंगी.’’

चाय-कॉफी के बढ़ चुके हैं रेट्स
मीडिया की खबरों में कहा गया है कि हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले जैसी कंपनियों ने पहले ही चाय, कॉफी और नूडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं. इन कंपनियों ने जिंस कीमतों में बढ़ोतरी का कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डाला है.

यह भी पढ़ें:
E-Shram: आप भी कराने जा रहे हैं ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन तो जान लें ये जरूरी बात, वरना हो जाएगा पूरे 2 लाख का नुकसान!

Diesel Price Hike: बड़ा झटका! 25 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया डीजल, जानें किन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऊर्जा सप्लाई ठप, आसमान छू रही कीमतें... होर्मुज पर ट्रंप की नाकाबंदी से भड़की आग, उल्टा पड़ा दांव
ऊर्जा सप्लाई ठप, आसमान छू रही कीमतें... होर्मुज पर ट्रंप की नाकाबंदी से भड़की आग, उल्टा पड़ा दांव
थाली पर महंगाई का बोझ! मार्च में खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 3.87% हुई, ईरान युद्ध ने बिगाड़ा बजट
थाली पर महंगाई का बोझ! मार्च में खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 3.87% हुई, ईरान युद्ध ने बिगाड़ा बजट
₹10000 की SIP और ₹63 लाख का फंड, इस कंज्यूमर फंड ने निवेशकों को कर दिया मालामाल
₹10000 की SIP और ₹63 लाख का फंड, इस कंज्यूमर फंड ने निवेशकों को कर दिया मालामाल
ट्रंप के हुंकार से थरथराया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 5000 से ज्यादा अंकों की आई गिरावट; निवेशकों में खौफ
ट्रंप के हुंकार से थरथराया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 5000 से ज्यादा अंकों की आई गिरावट; निवेशकों में खौफ

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida Protest पर सियासत, सीएम के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- UP नहीं संभल रहा है तो गद्दी से उतरकर जाइए
'UP नहीं संभल रहा है तो गद्दी से उतरकर जाइए' सीएम योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
US Iran War: महायुद्ध का आगाज! होर्मुज पर ट्रंप के नाकेबंदी की घड़ी पास, नेतन्याहू बोले- किसी भी वक्त खत्म हो सकता है सीजफायर
महायुद्ध का आगाज! होर्मुज पर ट्रंप के नाकेबंदी की घड़ी पास, नेतन्याहू बोले- किसी भी वक्त खत्म सीजफायर
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Noida Protest Live: नोएडा में पूरे दिन प्रदर्शन और हिंसा के बाद शांति का दौर, कई रूट्स पर ट्रैफिक सामान्य, फील्ड पर कमिश्नर और डीएम
नोएडा में पूरे दिन प्रदर्शन और हिंसा के बाद शांति का दौर, कई रूट्स पर ट्रैफिक सामान्य, फील्ड पर कमिश्नर और डीएम
लाखों में सैलरी पाने का मौका, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर यहां निकली वैकेंसी; बस चाहिए ये क्वालिफिकेशन
लाखों में सैलरी पाने का मौका, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर यहां निकली वैकेंसी; बस चाहिए ये क्वालिफिकेशन
US Iran War: ईरान ने भारत-रूस और चीन की तारीफों के बांधे पुल, यूएस-इजरायल पर लगाया युद्ध भड़काने का आरोप
ईरान ने भारत-रूस और चीन की तारीफों के बांधे पुल, US-इजरायल पर लगाया युद्ध भड़काने का आरोप
Embed widget