एक्सप्लोरर

Indian Railways Update: अगस्त में आएगा वंदे भारत ट्रेन का सेकेंड वर्जन, 180 किमी प्रति घंटे की होगी रफ्तार

Vande Bharat Express ट्रेन की स्पीड 160 km/h की है. वही दूसरी ओर वंदे भारत ट्रेन के अपग्रेडेड दूसरा वर्जन की स्पीड 180 km/h होगी.

Vande Bharat Express Speed : भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन के अपग्रेडेड दूसरा वर्जन लेकर आ रही है. यह अगले महीने पटरी पर दौड़ती दिखेगी. बता दे कि यह ट्रेन अभी देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन का ख़िताब हासिल कर चुकी है, उसकी स्पीड 160 km/h की है. वहीं दूसरी ओर वंदे भारत ट्रेन के अपग्रेडेड दूसरा वर्जन की स्पीड 180 km/h होगी. 

दौड़ेगी 75 वंदे भारत ट्रेनें
वंदे भारत ट्रेन भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन (Semi High Speed Train) है. इस समय वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी और नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (Shri Mata Vaishno devi Katra) के बीच चल रही है. यह यात्रियों के सफर को कम समय में आसान बना रही है. रेलवे ने कई वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है. रेलवे का टारगेट है कि अलगे साल 15 अगस्त तक कुल 75 ट्रेनों को चलाया जाएगा.

रेल मंत्री ने दी जानकारी 
देश के रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के गांधीनगर स्थित Entrepreneurship Development Institute of India (EDII) में इसका खुलासा किया. वैष्णव का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का दो अपग्रेडेड वर्जन आने वाला है. सेकेंड अपग्रेडेड वर्जन तो अगले महीने ही, मतलब कि अगस्त 2022 तक पटरी पर आ जाएगा. जबकि तीसरे अपग्रेडेड वर्जन के आने में थोड़ी देर होगी.

अपग्रेडेड वर्जन होगा तूफानी 
मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के अपग्रेडेड वर्जन (Vande Bharat Express Upgraded Version) की रफ्तार काफी ज्यादा होगी. अभी जो दो वंदे भारत ट्रेन चल रही है, उसकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे की है. इसके दूसरे अपग्रेडेड वर्जन की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी. रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के तीसरे अपग्रेडेड वर्जन की रफ्तार 220 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी.

14 लाख KM का सफर हो चुका है पूरा
रेल मंत्री (Minister of Railways) के मुताबिक अभी देश में जो दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Train) चल रही है, वह ट्रेन अपनी गुणवत्ता की धूम मचा चुकी (Proven themselves) है. अभी तक उसने 14 लाख किलोमीटर का सफर पूरा कर लिया है. इसी की सफलता को देखते हुए रेलवे ने इसके अपग्रेडेड वर्जन (Upgraded Version) को लाने की योजना पर काम करना शुरू किया.

हर महीने 5 से 6 नई वंदे भारत ट्रेन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि वंदे भारत-2 ट्रेन (Vande Bharat-2 Train) अगस्त 2022 में पटरियों पर दौड़ने लगेगी. फिर हर महीने 5 से 6 वंदे भारत पटरियों पर आएगी. मालूम हो कि पिछले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्रालय को 75 नए वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का लक्ष्य दिया है. यह लक्ष्य अगस्त 2023 तक पूरा होना है.

ये भी पढ़ें-

Tax Saving Tips: टैक्स सेविंग ऑप्शन की है तलाश, इन इन्वेस्टमेंट स्कीम्स में करें निवेश! मार्केट रिस्क से रहेंगे दूर

Investment Tips: बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेगा शानदार रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद की गूंज अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक, जानें पूरा मामला
टाटा ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद की गूंज अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक, जानें पूरा मामला
IMF ने की भारत की तारीफ, कहा- संकट से निपटने के लिए तरह तैयार थी अर्थव्यवस्था
IMF ने की भारत की तारीफ, कहा- संकट से निपटने के लिए तरह तैयार थी अर्थव्यवस्था
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट
पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget