एक्सप्लोरर

IPO Update: आईपीओ के ग्रे-मार्केट गतिविधि पर सेबी कसेगा नकेल, लिस्टिंग से पहले निवेशक बेच सकेंगे अलॉटेड शेयर्स

SEBI News: सेबी चीफ ने कहा कि दोनों एक्सचेंजों के साथ लिस्टिंग फैसिलिटी की सुविधा के लिए चर्चा चल रही है जहां अलॉटमेंट और लिस्टिंग होने के बीच तीन दिनों के दौरान शेयरों का कारोबार किया जा सके.

IPO Update: आने वाले दिनों में निवेशक आईपीओ में शेयर्स अलॉट होने पर स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के आईपीओ की लिस्टिंग से पहले भी शेयर्स की ट्रेडिंग कर सकेंगे और अलॉट हुए शेयर्स को बेच सकेंगे. शेयर बाजार की रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ऐसा सिस्टम लाने पर विचार कर रही है जिसमें आईपीओ की लिस्टिंग से पहले भी निवेशक अपने शेयर्स बेच सकें. 

सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने कहा, ग्रे मार्केट एक्टिविटी पर नकेल कसने के लिए रेगुलेटर बड़े कदम उठाने की तैयारी कर रही है. जिसमें सेबी एक ऐसी प्रणाली शुरू करने पर विचार कर रहा है, जहां निवेशक आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) में शेयर आवंटित होते ही उन्हें बेच सकते हैं. हाल के दिनों में कई आईपीओ में निवेशकों की ओर से लिस्टिंग गेन के लिए बहुत अधिक सब्सक्रिप्शन देखा गया है. और कई बार शेयरों की लिस्टिंग होने के दिन निवेशकों को भारी लाभ हुआ है. ऐसे में ग्रे-मार्केट बाजार की गतिविधियां भी बढ़ी हैं जहां आवंटन की स्थिति में पहले से तय शर्तों के आधार पर शेयरों को बेचा जा सकता है. माधवी पुरी बुच ने एसोसिएशन ऑफ इन्वेस्टमेंट बैंकर्स ऑफ इंडिया (एआईबीआई) के एक कार्यक्रम में कहा, ''हमें लगता है कि अगर निवेशक ऐसा करना चाहते हैं, तो उन्हें उचित रेगुलेटर तरीके से यह अवसर क्यों नहीं दिया जाए?''

सेबी चेयरपर्सन अपने बैंकिंग के दिनों को याद करते हुए कहा, इस ग्रे मार्केट गतिविधि को कर्ब ट्रेडिंग कहा जाता था. हमें लगता है कि अगर निवेशक वैसे भी ऐसा करना चाहते हैं, तो उन्हें उचित रेगुलेटेड तरीके से वह अवसर क्यों न दिया जाए? बुच ने एसोसिएशन ऑफ इन्वेस्टमेंट बैंकर्स ऑफ इंडिया (एआईबीआई) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा. विचार यह है कि जो भी ग्रे मार्केट चल रहा है, प्री-लिस्टिंग, हमें लगता है कि वह उपयुक्त नहीं है. अगर आपको आवंटन मिला है और आप अपना अधिकार बेचना चाहते हैं, तो इसे संगठित बाजार में बेचें, उन्होंने बाद में संवाददाताओं को बताया.

सेबी चीफ ने कहा कि दोनों स्टॉक एक्सचेंजों के साथ लिस्टिंग फैसिलिटी की सुविधा लागू करने के लिए चर्चा चल रही है जहां अलॉटमेंट और लिस्टिंग होने के बीच तीन दिनों के दौरान शेयरों का कारोबार किया जा सके. जैसे ही अलॉटमेंट पूरा हो जाता है उस शेयर का अधिकार स्पष्ट हो जाता है. सेबी चीफ ने कहा, फिर व्यक्ति को उस अधिकार को बेचने का अधिकार होना चाहिए.  प्रॉक्सी सलाहकारों द्वारा संबंधित पार्टी लेनदेन (आरपीटी) पोर्टल शुरू करने की योजना के बारे में सेबी प्रमुख ने कहा कि इस दौड़ में शामिल दो प्रमुख संस्थाएं सुविधा शुरू करने के कगार पर हैं. उन्होंने कहा कि यह किसी भी कंपनी के शासन का आकलन करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक मूल्यवान संसाधन होगा और आरपीटी पर सूचना के लोकतंत्रीकरण की दिशा में एक कदम होगा. बुच ने कहा कि प्रॉक्सी फर्म बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. 

ये भी पढ़ें 

Budget 2025: बजट में रिफाइंड खाद्य तेलों के इंपोर्ट पर लगे बैन, आयात निर्भरता को कम करने की उठी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget