एक्सप्लोरर

SEBI: निवेशकों के लिए खुशखबरी, बदल गए बोनस शेयर की ट्रेडिंग के नियम, सेबी ने लागू कर दिया T+2

Bonus Shares: सेबी ने अपने सर्कुलर में कहा है कि बोनस शेयरों को ट्रेडिंग के लिए रिकॉर्ड डेट के 2 दिन बाद उपलब्ध कराना होगा. अभी इसमें 2 हफ्ते तक लग जाते हैं.

Bonus Shares: मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने बोनस शेयरों की ट्रेडिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. अब बोनस शेयर की ट्रेडिंग में T+2 नियम लागू होगा. इसके चलते बोनस शेयरों की ट्रडिंग की प्रक्रिया तेज हो जाएगी. इसमें T को रिकॉर्ड डेट माना जाएगा. सेबी ने नए नियम को लेकर सोमवार को एक सर्कुलर भी जारी कर दिया है. अब एक अक्टूबर के बाद जारी किए जाने वाले सभी बोनस शेयरों पर T+2 रूल ही लागू होगा. इनकी ट्रेडिंग आप रिकॉर्ड डेट के 2 दिन बाद शुरू कर पाएंगे. फिलहाल इन शेयरों की ट्रेडिंग के लिए निवेशकों को 2 हफ्ते तक रुकना पड़ता है. सेबी के नए नियमों से निवेशकों को बहुत फायदा पहुंचेगा. 

T+2 रूल का पालन नहीं करने पर लगेगा जुर्माना 

सेबी ने अपने सर्कुलर में कहा है कि अगर T+2 रूल का पालन नहीं किया गया तो कंपनियों पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. निवेशकों को जिस दिन बोनस शेयर मिलते हैं, उस तारीख को रिकॉर्ड डेट कहा जाता है. सेबी द्वारा इन नियम में बदलाव से अब आप अपने बोनस शेयर की ट्रेडिंग जल्द कर पाएंगे. सेबी के सर्कुलर में नए नियम का पूरा विवरण दिया गया है. 

इस प्रक्रिया का करना होगा पालन 

  • बोनस इश्यू का प्रस्ताव देने वाली कंपनी को इन्हें मंजूरी देने वाली बोर्ड मीटिंग की तारीख से 5 दिन के अंदर स्टॉक एक्सचेंज की मंजूरी के लिए आवेदन करना होगा. 
  • बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट (T Day) तय करने और स्टॉक एक्सचेंज को सूचित करते समय T+1 की जानकारी भी बतानी होगी. 
  • रिकॉर्ड डेट और दस्तावेज की सूचना प्राप्त होने पर स्टॉक एक्सचेंज रिकॉर्ड डेट को मंजूर करते हुए अपने नोटिफिकेशन में बोनस इश्यू में आने वाले शेयरों की संख्या की भी जानकारी देगा. इसमें T+1 भी शामिल होगी.
  • स्टॉक एक्सचेंज का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कंपनी T+1 वाले दिन दोपहर 12 बजे तक डिपॉजिटरी सिस्टम में बोनस शेयरों के क्रेडिट के लिए जरूरी दस्तावेज जमा कराएगी. 
  • कंपनी को डिपॉजिटरी के डीएन डेटाबेस में डीएन रेंज अपलोड करनी होगी. 
  • इसके बाद बोनस इश्यू के तहत जारी किए गए शेयर T+2 पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे.

ये भी पढ़ें 

Sukanya Samriddhi Yojana: जानिए कौन से सुकन्या अकाउंट बंद कर सकती है सरकार, वित्त मंत्रालय ने बदल दिए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

135 साल पुराना कानून खत्म, अब कोर्ट में मान्य होंगे स्क्रीनशॉट्स-डिजिटल सबूत, आप पर होगा सीधा असर
135 साल पुराना कानून खत्म, अब कोर्ट में मान्य होंगे स्क्रीनशॉट्स-डिजिटल सबूत, आप पर होगा सीधा असर
पाकिस्तान की PIA संभालने वाले थे Air India के नए CEO टेवोलडे, पढ़ें रोचक कहानी
पाकिस्तान की PIA संभालने वाले थे Air India के नए CEO टेवोलडे, पढ़ें रोचक कहानी
100 रुपए में डिजिटल गोल्ड ले रहे Gen Z, इसे खरीदने का तरीका क्या है?
100 रुपए में डिजिटल गोल्ड ले रहे Gen Z, इसे खरीदने का तरीका क्या है?
इमरजेंसी फंड बनाने का सही तरीका क्या है, FD में पैसा लगाएं या सोने में?
इमरजेंसी फंड बनाने का सही तरीका क्या है, FD में पैसा लगाएं या सोने में?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget