एक्सप्लोरर

Madhabi Puri Buch: मार्च से ट्रेडिंग के दिन ही होगा पेमेंट, तत्काल भुगतान 2025 से, सेबी ने किया एलान   

SEBI Board Meeting: सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने बताया कि हम शेयरों की ट्रेडिंग वाले दिन ही पेमेंट की योजना लागू करेंगे. इसके ठीक एक साल बाद 2025 में तत्काल पेमेंट का सिस्टम लागू हो जाएगा.

SEBI Board Meeting: सेबी ने शेयरों की ट्रेडिंग का भुगतान उसी दिन करने की योजना तैयार कर ली है. मार्च, 2024 से यह टी+0 नियम लागू हो जाएगा. सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) ने बताया कि हम शेयरों की खरीद और बिक्री वाले दिन ही पेमेंट की योजना लागू करने जा रहे हैं. इसके ठीक एक साल बाद 2025 में तत्काल पेमेंट का सिस्टम लागू हो जाएगा. इसके बाद यह दोनों ही सिस्टम चलते रहेंगे. 

2025 से होने लगेगा तत्काल पेमेंट 

मुंबई में सेबी बोर्ड की बैठक के बाद पुरी ने बताया कि ट्रेडिंग से जुड़े इस नियम में बदलाव की मांग काफी समय से की जा रही थी. ब्रोकर्स चाहते थे कि पेमेंट तत्काल हो. इसमें एक घंटे की भी देरी न की जाए. इस संबंध में काफी चर्चा हुई और हमारी प्रगति संतोषजनक है. मार्च, 2024 के अंत तक सेम डे और अगले साल 2025 तक तत्काल पेमेंट की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी. 

जनवरी से लागू हुआ था टी+1 सेटलमेंट 

शेयर ट्रेडिंग के लिए टी+1 सेटलमेंट जनवरी से लागू हुआ था. इसमें आपको ट्रेडिंग के अगले दिन पैसा मिल जाता था. इससे पहले टी+2 सिस्टम लागू था. सेबी चेयरपर्सन ने कहा कि बोर्ड ने डीलिस्टिंग नियमों पर विचार करने के लिए और ज्यादा जानकारी जुटाने के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं. 

बढ़ते आईपीओ पर दखलंदाजी नहीं 

पुरी ने कहा कि सेबी बाजार में बढ़ती आइपीओ की संख्या पर नजर रखे है. मगर, इसमें फिलहाल दखलंदाजी की कोई जरूरत नहीं है. इस हफ्ते 5 कंपनियों के आइपीओ में रिकार्ड 2.6 लाख रुपये के आवेदन मिले हैं. इनमें टाटा टेक्नोलॉजीस, इरेडा, गंधार ऑयल रिफाइनरी, फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज और फेडबैंक सर्विसेज के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं. कंपनियां मार्केट से 7000 करोड़ रुपये इकट्ठे करना चाहती हैं. 

एनपीओ आसानी से जुटा सकेंगे पैसा 

सेबी ने नाट फॉर प्रोफिट आर्गेनाइजेशंस (एनपीओ) को स्टाक एक्सचेंज के जरिए पैसा जुटाने के लिए नियमों में ढील भी दी है. इसके लिए न्यूनतम राशि को एक करोड़ से घटाकर 50 लाख कर दिया गया है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

Subhiksha Fraud Case: आईआईटी से आईआईएम होते हुए बिजनेसमैन बने अब जेल पहुंचे सुभिक्षा के फाउंडर सुब्रमनियन, 20 साल की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
Ethanol: भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय
Ethanol: भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय
Share Market Opening: खुलते ही रॉकेट सा भागा शेयर बाजार, पहली बार 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी आगे
खुलते ही रॉकेट सा भागा शेयर बाजार, पहली बार 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी आगे
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: DA मर्जर पर आया वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, क्या सैलरी स्ट्रक्चर में होगा बदलाव?
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: DA मर्जर पर आया वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, क्या सैलरी स्ट्रक्चर में होगा बदलाव?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget