एक्सप्लोरर

SBI Home Loan: क्रेडिट स्कोर है शानदार तो एसबीआई देगा सस्ते में होम लोन, 31 मार्च 2023 तक उठा सकते हैं ऑफर का लाभ

Home Loan Rates: आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद होम लोन महंगा हुआ है. लेकिन एसबीआई सस्ते में होम लोन ऑफर लेकर आया है.

SBI Home Loan: अगर आप महंगे होम लोन के इस दौर से सस्ते होम लोन देने वाले बैंक की जानकारी तलाश रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक आपके लिए सस्ते होम लोन का ऑफर लेकर आया है जिसमें आपको होम लोन रेट्स पर 30 से 40 बेसिस प्वाइंट्स का डिस्काउंट मिल रहा है. हालांकि ये डिस्काउंट आपके क्रेडिट स्कोर के हिसाब से मिलेगा. एसबीआई के इस सस्ते होम लोन रेट्स की सुविधा का फायदा 31 मार्च 2023 तक आप उठा सकते हैं. एसबीआई ने इस सस्ते होम ऑफर को कैंपेन रेट्स ऑफर का नाम दिया है. 

एसबीआई का सस्ता होम लोन 

एसबीआई अपने रेग्युलेर होम लोन के रेट्स पर 30 से 40 बेसिस प्वाइंट्स का डिस्काउंट दे रहा है. और सस्ते होम लोन का लाभ आप तभी उठा सकते हैं जब आपका सिबिल क्रेडिट स्कोर 700 से ज्यादा होगा. उदाहरण के लिए अगर आपका क्रेडिट स्कोर 800 प्वाइंट से ज्यादा है तो मौजूदा समय में एसबीआई 8.90 फीसदी पर होम लोन दे रहा तो अब 30 बेसिस प्वाइंट का डिस्काउंट मिलेगा. यानि अब 8.60 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन मिलेगा. 

अगर किसी का क्रेडिट स्कोर 750 से 799 के बीच है तो अभी 9 फीसदी के दर पर होम लोन मिल रहा है लेकिन अब 40 बेसिस प्वाइंट के डिस्काउंट के बाद 8.60 फीसदी पर होम लोन मिलेगा. और अगर क्रेडिट स्कोर से 700 से 749 के बीच है तो अब तक 9.10 फीसदी पर होम लोन मिल रहा था जो अब 8.70 फीसदी पर मिलेगा यानि 40 बेसिस प्वाइंट का डिस्काउंट. महिलाओं को होम लोन पर 5 बेसिस प्वाइंट का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा. सैलेरी अकाउंट होल्डर्स को प्रिविलेज और अपोन घर स्कीम के तहत 5 बेसिस प्वाइंट का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा. डिफेंस पर्सनल को शौर्य और शौर्य फ्लेक्सी प्रोडक्ट के तहत प्रस्तावित होम लोन रेट्स पर 10 बेसिस प्वाइंट का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा.  

टॉप अप लोन पर भी डिस्काउंट 

एसबीआई ने टॉप अप लोन पर भी डिस्काउंट देने का फैसला किया है. 800 से ज्यादा सिबिल स्कोर वालों को टॉप अप लोन अभी 9.30 फीसदी पर मिलता है जो 9 फीसदी पर मिलेगा. यानि 30 बेसिस प्वाइंट का डिस्काउंट. 750 से 799 तक सिबिल स्कोर वालों को 9.40 दर पर लोन मिल रहा था जो अब 9.10 फीसदी के दर पर मिलेगा. 

एसबीआई ने कैपेंन ऑफर के तहत होम लोन और टॉप अप लोन के प्रोसेसिंग फीस पर पूरी तरह छूट देने का फैसला किया है. एसबीआई का फेस्टिव होम लोन ऑफर 31 जनवरी को खत्म हो रहा था जिसके बाद बैंक ये सस्ता होम लोन ऑफर लेकर आया है.  

ये भी पढ़ें 

Adani Enterprises FPO: नहीं बदलेगा अडानी इंटरप्राइजेज का FPO के समय और प्राइस बैंड, समूह को है एफपीओ की सफलता का भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

176 करोड़ सैलरी लेते हैं HCLTech के विजय कुमार, टॉप पर, एन चंद्रशेखरन ने कितना कमाया?
176 करोड़ सैलरी लेते हैं HCLTech के विजय कुमार, टॉप पर, एन चंद्रशेखरन ने कितना कमाया?
जहां इलाज-वहीं बीमारी! एक्सपायर्ड खाना खाना खिला रहा बेंगलुरु का अपोलो अस्पताल, पड़ी रेड
जहां इलाज-वहीं बीमारी! एक्सपायर्ड खाना खाना खिला रहा बेंगलुरु का अपोलो अस्पताल, पड़ी रेड
Dry Days in August: अगस्त में इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें पूरी लिस्ट
अगस्त में इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें पूरी लिस्ट
Xप्लेन: भारत का व्यापार घाटा क्यों बढ़ रहा है? आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा
भारत का व्यापार घाटा क्यों बढ़ रहा है? आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget