एक्सप्लोरर

क्रूड ऑयल के गिरते दाम के बीच और मजबूत हुआ रुपया, अमेरिकी डॉलर के सामने दिखाई दबंगई

Indian Currency: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.56 पर खुला और 87.50 के स्तर पर पहुंचा, जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की बढ़त दर्शाता है. रुपया शुक्रवार को 87.58 पर स्थिर बंद हुआ था.

Rupee vs Dollar: अमेरिका के साथ भारत की टैरिफ को लेकर चल रही ट्रेड टेंशन और रूस-अमेरिका वार्ता से सकारात्मक उम्मीदों के बीच सोमवार 11 अगस्त 2025 को शुरुआती कारोबार के दौरान रुपये में मजबूती देखी गई. डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आठ पैसे बढ़कर 87.50 पर पहुंच गया. अमेरिकी डॉलर में आई कमजोरी की वजह से निवेशक रूस-अमेरिका के बीच होने वाली आगामी वार्ता से संकेतों का इंतजार कर रहे हैं. विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि रुपया सोमवार को मामूली बढ़त के साथ खुला और इसके 87.25 से 87.80 के दायरे में रहने की उम्मीद है.

रुपये में आई मजबूती

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.56 पर खुला और 87.50 के स्तर पर पहुंचा, जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की बढ़त दर्शाता है. रुपया शुक्रवार को 87.58 पर स्थिर बंद हुआ था.

इस बीच, वायदा कारोबार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.48 प्रतिशत गिरकर 66.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं. छह देशों की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.11 प्रतिशत गिरकर 98.07 पर था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 1,932.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

हरे निशान में बाजार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई. बीएसई सेंसेक्स 200 अंक ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 24,400 के स्तर पर बना हुआ था. पीएसयू बैंक एसबीआई की पहली तिमाही नतीजे शुक्रवार को आने के बाद जब पहली बार बाजार खुला तो इसके शेयर 2 प्रतिशत तक उछल गए. ब्रोकिंग फर्म जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट वी.के. विजयकुमार का कहना है कि इस हफ्ते भूराजनीतिक घटनाक्रम बाजार के रुझान को अन्य कारकों की तुलना में ज्यादा प्रभावित करेंगे.

ये भी पढ़ें: यूएस से ट्रेड टेंशन के बीच सोना सस्ता हुआ या महंगा, जानें आज 11 अगस्त 2025 को अपने शहर का ताजा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget