एक्सप्लोरर

Inflation: देश में महंगाई दर मार्च 2023 तक 5 फीसदी होगी, जानें SBI की इस उम्मीद की क्या है वजह

Inflation: एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि आरबीआई को दरों में और वृद्धि करनी पड़ सकती है, हालांकि सप्लाई फैक्टर्स के कारण महंगाई दर में साफ तौर पर गिरावट का रुझान दिख रहा है.

SBI Report: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को उम्मीद है कि अगले साल मार्च तक भारत में महंगाई दर लगभग पांच फीसदी हो जाएगी. एक रिसर्च रिपोर्ट में एसबीआई ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जून 2022 के लिए जारी 7.01 फीसदी महंगाई दर इस बात की पुष्टि करती है कि अब ये दर नीचे ही आएगी.

सीपीआई महंगाई दर कम हो रही है
एसबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सप्लाई फैक्टर्स के चलते महंगाई दर सितंबर 2021 के बाद बढ़ने लगी, जबकि मांग आधारित कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) कमोबेश स्थिर रही. दोनों फरवरी 2022 के बाद (रूस-यूक्रेन संघर्ष की शुरूआत के बाद से) एक साथ आगे बढ़ रहे हैं. हालांकि, हाल के महीनों में मांग के कारण सीपीआई महंगाई दर थोड़ी बढ़ गई है, जबकि सप्लाई की वजह से सीपीआई महंगाई दर कम हो रही है. 

सप्लाई फैक्टर्स के कारण महंगाई दर में गिरावट का रुझान
एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि आरबीआई को दरों में और वृद्धि करनी पड़ सकती है, हालांकि सप्लाई फैक्टर्स के कारण महंगाई दर में साफ तौर पर गिरावट का रुझान दिख रहा है. पिछले 12 महीनों की कोर महंगाई दर को देखें तो ये कोर महंगाई दर अप्रैल में अपने चरम से नीचे चली गई है. ट्रांसपोर्ट और टेलीकम्यूनिकेशन के योगदान में गिरावट अप्रैल में 1.7 फीसदी से जून में 1.1 फीसदी तक गिरने के कारण देखी जा चुकी है. कोर सीपीआई में गिरावट मोटे तौर पर पिछले महीनों में उच्च महंगाई दर के प्रभाव के कारण मांग में गिरावट का असर है.

नए निवेश की घोषणा घटी
एसबीआई ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में बताया है कि महाराष्ट्र जैसे प्रमुख राज्य में फ्यूल (ईंधन) पर वैट में कटौती हो सकती है. बुरी खबर यह है कि वित्त वर्ष 2023 में नई निवेश की घोषणा लगभग 27 फीसदी घटकर 4.35 लाख करोड़ रुपये रह गई है जबकि वित्त वर्ष 2022 में 5.99 लाख करोड़ रुपये थी. इसके असर से निवेशकों और फर्मों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें

Gold: सोना चांदी, ज्वैलरी, कीमती पत्थरों को सरकार ने कंट्रोल डिलीवरी लिस्ट में डाला, जानें क्या है इसका मतलब

Relief From Costly EMI Likely: अगर आप हैं महंगी EMI से परेशान, तो जल्द आपको मिल सकती है महंगे कर्ज से राहत! जानें क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget