एक्सप्लोरर

Relief From Costly EMI Likely: अगर आप हैं महंगी EMI से परेशान, तो जल्द आपको मिल सकती है महंगे कर्ज से राहत! जानें क्यों

Relief From Inflation Likely: जून महीने के लिए खुदरा महंगाई दर के आंकड़े घोषित होने के बाद यहां से और ज्यादा ब्याज दरें बढ़ने की संभावना कम दिखती नजर आ रही है. 

Relief From Costly EMI Likely: अगर आपने होम लोन ( Home Loan) ले रखा है और ईएमआई (EMI) का भुगतान करते हैं या फिर होम लोन लेने की सोच रहे हैं और महंगे ब्याज दर से परेशान है तो आने वाले दिनों में आपको बड़ी राहत मिल सकती है. दरअसल  मंगलवार को खुदरा महंगाई दर ( Retail Inflation Data) का आंकड़ा आया जिसमें जून महीने में खुदरा महंगाई दर घटकर 7.01 फीसदी पर आ गया है. अप्रैल महीने में खुदरा महंगाई दर 7.79 फीसदी रहा था. उसके बाद से सरकार द्वारा महंगाई पर नकेल कसने के लिए लिए गए कई फैसलों की बदौलत और मॉनिटरी पॉलिसी ( Monetary Policy) के जरिए आरबीआई (RBI) के रेपो रेट ( Repo Rate) बढ़ाने के फैसले के चलते दो महीने में खुदरा महंगाई दर में 0.78 फीसदी की कमी आ गई है. जानकारों का कहना है कि बेहतर मॉनसून, कच्चे तेल के दामों में कमी और कमोडिटी के दामों में गिरावट के चलते आने वाले दिनों में महंगाई दर में और कमी आने की संभावना है. 

महंगी EMI से मिलेगी राहत!
खुदरा महंगाई दर में लगातार आ रही कमी के बाद हर प्रकार के लोन पर ब्याज दरों में जो भारी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही थी वो अब धुमिल पड़ती नजर आ रही है. महंगाई दर में उछाल के बाद आरबीआई ने दो चरणों में रेपो रेट में 90 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी लेकिन जून महीने के लिए खुदरा महंगाई दर के आंकड़े घोषित होने के बाद यहां से और ज्यादा ब्याज दरें बढ़ने की संभावना कम दिखती नजर आ रही है. 

आरबीआई का भरोसा, कम होगी महंगाई
वैसे भी आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ( Shaktikanta Das)  ने भरोसा जताया है कि अक्टूबर 2022 से आम लोगों को कमरतोड़ महंगाई ( Inflation) से राहत मिल सकती है. उन्होंने कहा है कि वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी छमाही ( अक्टूबर से मार्च के बीच) में महंगाई में कमी आने की उम्मीद है जिससे अर्थव्यवस्था की दिक्कतें कम होंगी. उन्होंने संकेत दिए कि महंगाई में कमी आने पर आरबीआई को कठोर मॉनिटरी पॉलिसी वाले फैसले लेने की दरकार नहीं पड़ेगी. यानि संकेत साफ है ब्याज दरें बढ़ाने की जरुरत नहीं पड़ेगी. आरबीआई गर्वनर ने कहा कि मौजूदा समय में सप्लाई आउटलुक बेहतर नजर आ रहा है और सभी इंडेक्टर्स वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही अप्रैल से जून के बीच  अर्थव्यवस्था की बेहतर रिकवरी के संकेत दे रहे हैं. और हमारा अनुमान है कि 2022-23 की दूसरी छमाही में महंगाई में कमी आ सकती है. 

अगस्त में पेश होगी मॉनिटरी पॉलिसी
ऐसे में खुदरा महंगाई दर में कमी और आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास केबयान से उन लोगों को जरुर राहत  है जो महंगे होते कर्ज के चलते महंगी ईएमआई से परेशान हो रहे थे. अगस्त महीने में आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक होने वाली है जिसमें आरबीआई का रुख साफ होगा. 

ये भी पढ़ें 

Bond vs FD: जानिए क्यों बांड में निवेश हुआ आकर्षक? FD के मुकाबले सरकारी बांड दे रहे ज्यादा रिटर्न

 

Long Term Investment: जानिए म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि में निवेश के फायदे, 20 सालों में इन फंड्स ने दिया 40 से 66 गुना रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget