एक्सप्लोरर

खुशखबरी: SBI का होम लोन सस्ताः बैंक ने बेस रेट 0.30% घटाकर 8.65% किया

एसबीआई ने होम लोन सस्ता किया है. एसबीआई ने बेस रेट 8.95 प्रतिशत से घटाकर 8.65 प्रतिशत कर दिया है. इससे लोन सस्ता हो जाएगा.

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. एसबीआई ने बेस रेट 8.65 फीसदी से घटाकर 8.95 फीसदी कर दिया है. इस तरह अगर आपने होम लोन लिया हुआ है या होम लोन लेना चाहते हैं तो एसबीआई से आपको बडी राहत मिली है क्योंकि आपके कर्ज की ईएमआई सस्ती हो जाएगी. एसबीआई ने होम लोन सस्ता किया है. एसबीआई ने बेस रेट 8.95 प्रतिशत से घटाकर 8.65 प्रतिशत कर दिया है. इससे लोन सस्ता हो जाएगा. 30 लाख के घर के लिए एसबीआई 8.35 प्रतिशत पर लोन देता है. 30 लाख से ज्यादा के घर पर लोन रेट होता है 8.45 प्रतिशत. लोन सस्ता होने के बाद ये रेट 8.05 या 8.10 प्रतिशत हो सकता है. चूंकि 1 अप्रैल 2016 से सभी बैंक मार्जिनल कॉस्‍ट लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) पर लोन दे रहे हैं तो एसबीआई के बेस रेट में कटौती का फायदा बैंक के पुराने होम लोन, ऑटो या पर्सनल लोन कस्‍टमर्स को होगा. वहीं नए होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन पर भी ब्याज की दरें कम होंगी. इसके अलावा एसबीआई ने 31 मार्च 2018 तक के लिए अपने होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस भी माफ कर दी है. बैंक के नए लोन रेट्स आज 1 जनवरी 2018 से लागू हो गए हैं. भारतीय स्टेट बैंक ने बीपीएलआर में 0.30-0.30 फीसदी की कटौती की है. इससे लगभग 80 लाख ग्राहकों को फायदा होगा. देश के सबसे बड़े बैंक ने मौजूदा ग्राहकों के लिये बेस रेट 8.95 फीसदी से घटाकर 8.65 फीसदी और बीपीएलआर 13.70 फीसदी से कम कर 13.40 फीसदी कर दिया है. हालांकि बैंक ने एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया है. बैंक की एक साल के कर्ज के लिये एमसीएलआर 7.95 फीसदी है. खुदरा और डिजिटल बैंकिंग के प्रबंध निदेशक पी के गुप्ता ने कांफ्रेन्स काल में कहा, ‘‘हमने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ब्याज दर की समीक्षा की और जमा पर ब्याज दरों के आधार पर हमने आधार दर 0.30 फीसदी कम कर अब 8.65 फीसदी कर दिया है.’’ करीब 80 लाख ग्राहक ब्याज दर की पुरानी व्यवस्था पर है और उन्होंने एमसीएलआर को नहीं अपनाया. इन ग्राहकों को इस कटौती का लाभ होगा. बैंक मासिक आधार पर एमसीएलआर की समीक्षा करता है जबकि आधार दर की समीक्षा तिमाही में होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget