एक्सप्लोरर

महंगाई और बेरोजगारी के मोर्चे पर बहुत बुरी खबर, इस साल होंगी 16 लाख नौकरियां कम: रिपोर्ट

SBI रिसर्च टीम ने कहा इस साल नई नौकरियां पिछले साल के मुकाबले 16 लाख कम होंगी. महंगाई दर 14 फीसदी पार कर पांच साल के सबसे ऊंचे स्तर पर.

नई दिल्लीः महंगाई से जूझ रहे देश को चिंता में डालने वाली खबर सामने आयी है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक इकॉनमिक रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक साल वित्तीय वर्ष 2020 में पिछले साल की तुलना में करीब 16 लाख नई नौकरियां कम होने का अनुमान जताया गया है . रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2019 में देशभर में EPFO डाटा के मुताबिक 89 लाख नई नौकरियां मिलीं, जो साल 2020 में घटकर देश में 73 लाख रहने की आशंका है.

एसबीआई की शोध रिपोर्ट इकोप्रैप के अनुसार, कुछ राज्यों जैसे असम और राजस्थान में प्रेषण में कमी आई है जिससे कॉन्ट्रैक्चुअल मजदूरों की संख्या में कमी आने की संभावना है.

रिपोर्ट में कहा गया है, "ईपीएफओ के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 19 में भारत ने 89.7 लाख नए पेरोल बनाए थे. वित्त वर्ष 2020 में अनुमान के मुताबिक यह संख्या कम से कम 15.8 लाख हो सकती है."

आपको बता दें, EPFO डेटा मुख्य रूप से कम वेतन वाली नौकरियों को कवर करता है जिसमें वेतन 15,000 रुपये प्रति माह है. रिपोर्ट द्वारा अप्रैल-अक्टूबर 2019 के दौरान की गई गणना के अनुसार, एक्चुअल नेट न्यू पेरोल 43.1 लाख था जो वार्षिक रूप से वित्त वर्ष 2020 में 73.9 लाख हो गया है.

ईपीएफओ डेटा सरकारी नौकरियों, राज्य सरकार की नौकरियों और निजी नौकरियों को कवर नहीं करता है क्योंकि इस तरह के डेटा 2004 से राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) में चले गए हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि एनपीएस श्रेणी में भी, राज्य और केंद्र सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2020 में 39,000 से भी कम नई नौकरियों की पेशकश करने की उम्मीद हैं. ऐसी इसीलिए क्‍योंकि असम, बिहार, राजस्थान, ओडिशा और यूपी जैसे राज्यों में प्रेषण में गिरावट है.

ये भी कहा गया कि दिवालियापन की कार्यवाही के तहत मामलों के समाधान में देरी के कारण कंपनियां अपने कॉन्ट्रैक्चुअल मजदूरों की संख्या में कमी कर रही है.

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पिछले पांच सालों में कुल उत्पादकता वृद्धि 9.4 प्रतिशत से 9.9 प्रतिशत के बीच स्थिर रही है. उत्पादकता में यह धीमी वृद्धि कम वेतन वृद्धि का कारण बन रही है.

ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में ये स्थिति अर्थव्यवस्थाओं और राजकोषीय प्रणालियों के लिए एक बड़ा जोखिम पैदा कर सकती है.

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
CLIC Insurance Company: LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget