एक्सप्लोरर

MCLR Hike: SBI ग्राहकों को झटका! Loan लेना हुआ महंगा...आज से लागू हुई नई दरें

Loan Costly: एसबीआई के करोड़ों ग्राहकों के लिए झटके की खबर है. बैंक ने अपने MCLR में बढ़ोतरी का फैसला किया है. आज से नई दरें लागू हो चुकी हैं. आइए जानते हैं इन सभी के डिटेल्स.

SBI Loan Costly: देश में पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) (SBI) ने एक बार फिर अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका देते हुए लोन महंगा (SBI Loan Costly) कर दिया है. बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स में इजाफा किया है. बैंक ने अपने 1 साल की अवधि की मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर (MCLR) को बढ़ाने का फैसला किया है. इस बढ़ोतरी के बाद से ही कस्टमर्स को होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन आदि सभी तरह के लोन पर ज्यादा ब्याज दर देना होगा. आमतौर पर देखा गया है कि ज्यादातर ग्राहक एक साल की अवधि के MCLR के बेसिस पर ही अपने लोन को अप्रूव करते हैं. ऐसे में यह फैसला करोड़ों ग्राहकों की जेब पर सीधा असर डालेगा.

10 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी-

एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक ने एक साल की अवधि के MCLR पर 10 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है. पहले बैंक 1 साल के लोन पर 8.30 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा था जो अब बढ़कर 8.40 फीसदी हो गया है. ऐसे में इस बढ़त के कारण अपने होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन आदि सभी तरह के लोन पर आपको ज्यादा ईएमआई का भुगतान करना होगा. आइए हम आपको अलग-अलग अवधि की MCLR के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

  • ओवरनाइट MCLR-7.85 फीसदी
  • 1 महीने का MCLR-8.00 फीसदी
  • 3 महीने का MCLR- 8.00 फीसदी
  • 6 महीने की MCLR- 8.30 फीसदी
  • 1 साल का MCLR- 8.40 फीसदी
  • 2 साल का MCLR- 8.50 फीसदी
  • 3 साल का MCLR- 8.60 फीसदी

जानें MCLR की बढ़ोतरी से कैसे बढ़ता है EMI?

आपको बता दें कि साल 2016 में रिजर्व बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (Marginal Cost of Lending Rates) यानी MCLR के सिस्टम को शुरू किया था. यह एक मिनिमम ब्याज दर है जिसके आधार पर बैंक अपने ग्राहकों को लोन की ब्याज दर ऑफर करते हैं. यह हर बैंक का अलग-अलग होता है और इसे बैंक अपनी जरूरतों के हिसाब से बढ़ते और घटते भी है. इसके के आधार पर अलग-अलग लोन की ईएमआई तय की जाती है.

इन बैंकों ने भी बढ़ाया MCLR

आपको बता दें के स्टेट बैंक के अलावा पब्लिक सेक्टर के आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए अपने MCLR में बढ़ोतरी की है. बैंक ऑफ इंडिया (Bank of Baroda) ने भी अपने MCLR में 35 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है. नई दरें 12 जनवरी, 2023 से लागू हो चुकी है. इस बढ़त के बाद बैंक का ओवरनाइट लोन पर 7.85 फीसदी, 1 महीने पर 8.15 फीसदी. 3 महीने पर 8.25 फीसदी, 6 महीने पर 8.35 फीसदी, 1 साल पर 8.50 फीसदी MCLR ऑफर मिल रहा है.

आईडीबीआई बैंक ने अपने एलसीएलआर में 20 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है. नई दरें 12 जनवरी, 2023 से लागू हो चुकी है.  बैंक ओवरनाइट लोन पर 7.65 फीसदी, 1 महीने पर 7.80 फीसदी, 3 महीने पर 8.10 फीसदी, 6 महीने पर 8.30 फीसदी, 1 साल पर 8.40 फीसदी MCLR ऑफर मिल रहा है.वहीं बैंक का 2 साल का MCLR 9 फीसदी और 3 साल का MCLR 9.40 फीसदी है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: रविवार के दिन जारी हुआ पेट्रोल-डीजल का नया भाव, जानें आपके शहर में क्या है प्राइस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया
अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget