एक्सप्लोरर

PNB FD vs SBI Annuity Deposit Scheme: हर महीने पाना चाहते हैं एक निश्चित इनकम तो किस स्कीम में निवेश करना होगा फायदेमंद! यहां जानें

SBI Scheme: एसबीआई की एफडी स्कीम (SBI FD Scheme) में पैसे निवेश करके आप लंबे वक्त के लिए छोड़ सकते हैं. इसके बाद आपको मैच्योरिटी पर मूल राशि और ब्याज एक साथ मिलते हैं.

PNB FD vs SBI Annuity Deposit: देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) और पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर अलग-अलग तरह की स्कीम लेकर आते रहते हैं. एसबीआई और पीएनबी अपनी सभी स्कीम्स को लोगों की जरूरतों के हिसाब से लॉन्च करता है. कुछ लोग अपने पैसे इस तरह निवेश करना चाहते हैं जिससे उन्हें भविष्य में एकमुश्त राशि प्राप्त हो. वहीं कुछ लोग अपने रिटायरमेंट के पैसों को इस तरह से निवेश करना चाहते हैं कि उन्हें हर महीने एक निश्चित राशि मिले जिसे वह पेंशन या सैलरी के रूप में यूज कर सकें. एसबीआई की एसबीआई वार्षिकी जमा योजना (SBI annuity deposit scheme) और पीएनबी की एफडी स्कीम दो बेहद लोकप्रिय इन्वेस्टमेंट स्कीम है. निवेशकों के मन में दोनों स्कीम को लेकर कई तरह के सवाल हैं. अगर आप भी दोनों में किसी एक स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको दोनों के बीच का फर्क बता रहे हैं-

PNB एफडी स्कीम क्या है?
पीएनबी की एफडी स्कीम (PNB FD Scheme) में पैसे निवेश करके आप लंबे वक्त के लिए छोड़ सकते हैं. इसके बाद आपको मैच्योरिटी पर मूल राशि और ब्याज एक साथ मिलते हैं. यह स्कीम उन लोगों के लिए बहुत अच्छी हैं जो बच्चों की पढ़ाई, शादी आदि के खर्च के लिए सुरक्षित निवेश के ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं. आज ही बैंक ने अपने एफडी रेट्स पर 75 बेसिस प्वाइंट्स में इजाफा करने का फैसला किया है. इसके बाद ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 6.30%, 1 से 599 दिन की एफडी पर 6.30%, 600 दिन की एफडी पर 7.00%, 601 दिन से लेकर 2 साल तक की एफडी पर 6.30%, 2 से 3 साल की एफडी पर 6.25%, 3 से 5 साल की एफडी पर 6.10% और 5 से 10 साल की एफडी पर 6.10% ब्याज दर बैंक ऑफर कर रहा है.

SBI एन्युटी स्कीम क्या है?
वहीं एसबीआई वार्षिकी जमा योजना (SBI Annuity Deposit Scheme) के जरिए ग्राहक बैंक में एकमुश्त पैसा जमा करके हर महीने किस्त के रूप में इनकम प्राप्त कर सकते हैं. बैंक जमा राशि पर हर तीन महीने पर ब्याज कैलकुलेट कम्पाउंडिंग (Rate of Interest on Compounding) पर कैलकुलेट किया जाता है. इसके बाद आपको निश्चित राशि हर महीने आपके खाते में आती रहती है. इस स्कीम के जरिए आप मिनिमम 1,000 रुपये की मासिक इनकम प्राप्त कर सकते हैं. इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको ज्यादातर 29, 30 या 31 तारीख को ब्याज समेत मंथली इनकम मिलता है. एन्युटी की राशि  TDS काटकर आपके सेविंग अकाउंट में जमा कर दी जाती है. वहीं एन्युटी स्कीम में आप 36, 60, 84 या 120 महीने तक निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में मैक्सिस निवेश की कोई सीमा नहीं हैं. इस स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकते हैं और निवेश करने वालों को एक यूनिवर्सल पासबुक मिलता था.

किसमें निवेश करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद
अगर आप भविष्य में एक मोटा फंड प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद है. वहीं जो लोग रिटायरमेंट के बाद हर महीने एक छोटी राशि पेंशन या रेगुलर इनकम के रूप में पाना चाहते हैं तो आपके लिए SBI एन्युटी स्कीम ज्यादा फायदेमंद है.

ये भी पढ़ें-

In Pics: ब्रिटेन के पीएम की पत्नी अक्षता मूर्ति के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप, भारत से है खास रिश्ता!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट
आज इन 5 शहरों में बंद हैं बैंक, जानें सोमवार को RBI ने क्यों दी है छुट्टी?
आज इन 5 शहरों में बंद हैं बैंक, जानें सोमवार को RBI ने क्यों दी है छुट्टी?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget