एक्सप्लोरर

SBI दे रहा एक्ट्रा कमाई करने का शानदार मौका, इस स्कीम से जुड़कर हर महीने घर बैठे कमाएं हजारों रुपये

ATM Franchise: एसबीआई एटीएम की फ्रेंचाइजी लेकर आप हर महीने हजारों की कमाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको थोड़ा सा निवेश करना होगा.

SBI ATM Franchise: महंगाई के इस जमाने में खाली सैलरी से घर के खर्चे चलाना मुश्किल होता जा रहा है. ऐसे में हर व्यक्ति अतिरिक्त कमाई का जरिया तलाशने में लगा हुआ है. अगर आप भी सैलरी से अलग हर माह बंपर कमाई करना चाहते हैं तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आपको यह शानदार मौका दे रहा है. SBI की यह स्कीम इतनी शानदार है कि इससे जुड़कर आप हजारों रुपये प्रति महीना कमा सकते हैं. अब आपको बताते हैं इस स्कीम के बारे में.

इस बंपर कमाई के लिए आपको एसबीआई की एटीएम फ्रेंचाइजी लेनी होगी. एटीएम फ्रेंचाइजी लेने के बाद आपको बैंक हर महीने इसका किराया देगी. बता दें कि कोई भी बैंक अपना एटीएम खुद नहीं लगाती है. एटीएम लगाने के लिए कंपनियों को ठेके दिए जाते हैं, जो जगह जगह एटीएम लगवाने का काम करती हैं.

SBI एटीएम फ्रेंचाइजी लेने के लिए जरूरी शर्तें

  • आवेदक के पास 50-80 स्क्वॉयर फुट की जगह होनी चाहिए.
  • दूसरे एटीएम से उसकी दूरी 100 मीटर होनी चाहिए.
  • आपकी जगह मेन रोड, बाजार या भीड़-भाड़ वाले स्थान पर हो तो बहुत बेहतर.
  • इसके अलावा उस जगह पर आपको 24 घंटे बिजली सप्लाई की व्यवस्था करनी होगी, जिसका कनेक्शन एक किलोवाट होना चाहिए.
  • एटीएम से प्रतिदिन करीब 300 ट्रांजैक्शन की क्षमता होनी चाहिए.
  • जहां एटीएम लगाया जाना हो वह दुकान पक्की होनी चाहिए.
  • वी सैट लगवाने के लिए सोसायटी या अथॉरिटी का एनओसी होना जरूरी है.

किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
आवेदक के पास आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड) होना जरूरी है. इसके अलावा एड्रेस प्रूफ (राशन कार्ड या इलेक्ट्रिसिटी बिल), बैंक अकाउंट नंबर और पासबुक, फोटोग्राफ, ई मेल आईडी, फोन नंबर, जीएसटी नंबर और फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी.

ऐसे करें एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन
जैसा कि हमने आपको बताया कि बैंक कुछ कंपनियों को एटीएम लगवाने का ठेका देती है. भारत में मुख्य रूप से Tata Indicash, Muthoot ATM और India One ATM कंपनियां बैंकों के एटीएम लगाने का काम करती हैं. आप इन कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card बनवाने या अपडेट कराने के लिए घर बैठे ही बुक कराएं अपॉइंटमेंट, ये रही पूरी प्रोसेस

फ्रेंचाइजी लेने के लिए कितने निवेश की जरूरत
आपको बता दें कि टाटा इंडीकैश 2 लाख रुपये के सिक्योरिटी डिपॉजिट पर फ्रेंचाइजी देती है. यह पैसा पूरी तरह रिफंडेबल होता है. इसके अलावा आपको वर्किंग कैपिटल के रूप में 3 लाख रुपये और जमा कराने होंगे, यानी कुल मिलाकर आपको 5 लाख रुपये का निवेश करना होगा.

कितनी और कैसे होगी कमाई?
इससे होने वाली कमाई लोगों द्वारा एटीएम के इस्तेमाल पर निर्भर करती है. इसलिए एटीएम की लोकेशन बेहद महत्वपूर्ण है. फ्रेंचाइजी लेने वाले को हर कैश ट्रांजैक्शन पर 8 रुपये और नॉन कैश ट्रांजैक्शन पर 2 रुपये मिलते हैं. उदाहरण के तौर पर यदि आपके एटीएम से हर रोज 250 ट्रांजैक्शन होते हैं, जिसमें 65 फीसदी कैश ट्रांजैक्शन और 35 फीसदी नॉन कैश ट्रांजैक्शन हों तो आपकी मासिक आमदनी 45 हजार रुपये तक भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Stock Market Opening: बाजार में फिर गिरावट, Sensex 882 अंक गिरकर 56,600 के करीब, Nifty फिर 17,000 के नीचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget