एक्सप्लोरर

SBI Q4 Results: SBI ने चौथी तिमाही के शानदार नतीजे किए जारी, निवेशकों को दिया डिविडेंड का गिफ्ट

SBI Q4 Results: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही बैंक ने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है.

SBI Q4 Results: सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने गुरुवार 9 मई को वित्त वर्ष 2023-24 के चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. बैंक ने जनवरी-मार्च के बीच रिकॉर्ड प्रॉफिट हासिल किया है और बैंक का नेट प्रॉफिट 24 फीसदी तक बढ़ गया है. इस दौरान बैंक ने 20,698 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है. वहीं पिछले साल समान तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट कुल 16,695 करोड़ रुपये का था. बैंक ने तिमाही के नतीजे जारी करने के साथ ही डिविडेंड का भी ऐलान किया है. तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद बैंक के शेयर में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है और यह 1.13 फीसदी तेजी के साथ 820 रुपये पर बंद हुए हैं.

बैंक ने किया डिविडेंड का ऐलान

तिमाही के नतीजे जारी करने के साथ ही भारतीय स्टेट बैंक ने शेयरधारकों को डिविडेंड का भी तोहफा दिया है. बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर के बदले 13.70 रुपये डिविडेंड देने की बात कही है. इससे पहले एक्सपर्ट्स यह अनुमान जताया था कि बैंक इस तिमाही में 13,400 करोड़ का प्रॉफिट हासिल कर सकती है. ऐसे में बैंक के नतीजे अनुमान से कहीं बेहतर रहे हैं.

मार्च तिमाही में बैंक ने की इतनी कमाई

एसबीआई का मार्च तिमाही में कुल इनकम एक साल पहले 1.06 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.28 लाख करोड़ रुपये हो गया है. वहीं बैंक के ऑपरेटिंग खर्च पिछले साल 29,732 करोड़ रुपये से बढ़कर 30,276 करोड़ रुपये हो गया है. एक साल में बैंक का कुल प्रोविजन 3,315 करोड़ रुपये से घटकर 1,609 करोड़ रुपये रह गया है.

बैंक का NPA हुआ कम

एसबीआई का मार्च तिमाही में ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) पिछले साल 2.78 फीसदी से घटकर 2.24 फीसदी पर आ गया है. वहीं बैंक का नेट एनपीए 0.67 फीसदी से कम होकर 0.57 फीसदी हो गया है. बैंक की मार्च की तिमाही में इंटरेस्ट इनकम में 19 फीसदी की बढ़त हुई और यह 95,951 करोड़ रुपये से 1.11 लाख करोड़ रुपये हो गई है. 

ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदते वक्त इस तरह चेक करें शुद्धता, नहीं होंगे ठगी के शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरी संसद में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूला काला सच, अमेरिका का चिट्ठा खोला, बोले- 'कोई इस्लाम के लिए...'
भरी संसद में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूला काला सच, अमेरिका का चिट्ठा खोला, बोले- 'कोई इस्लाम के लिए...'
Maharashtra: 'यदि किसी व्यक्ति को मारना हो तो...,' अजित पवार प्लेन क्रैश पर रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल
'यदि किसी व्यक्ति को मारना हो तो...,' अजित पवार प्लेन क्रैश पर रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
नामीबिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम में सिर्फ 2 ही ब्लैक खिलाड़ी क्यों? जानिए इसके पीछे की वजह
नामीबिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम में सिर्फ 2 ही ब्लैक खिलाड़ी क्यों? जानिए इसके पीछे की वजह

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भरी संसद में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूला काला सच, अमेरिका का चिट्ठा खोला, बोले- 'कोई इस्लाम के लिए...'
भरी संसद में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूला काला सच, अमेरिका का चिट्ठा खोला, बोले- 'कोई इस्लाम के लिए...'
Maharashtra: 'यदि किसी व्यक्ति को मारना हो तो...,' अजित पवार प्लेन क्रैश पर रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल
'यदि किसी व्यक्ति को मारना हो तो...,' अजित पवार प्लेन क्रैश पर रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
नामीबिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम में सिर्फ 2 ही ब्लैक खिलाड़ी क्यों? जानिए इसके पीछे की वजह
नामीबिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम में सिर्फ 2 ही ब्लैक खिलाड़ी क्यों? जानिए इसके पीछे की वजह
Mardaani 3 BO Day 12 Worldwide : 'बॉर्डर 2' के आगे इस कॉप ड्रॉमा ने चुपचाप दुनियाभर में जड़ दी हाफ सेंचुरी, वर्ल्डवाइड कलेक्शन है दमदार
'बॉर्डर 2' के आगे इस कॉप ड्रॉमा ने चुपचाप दुनियाभर में जड़ दी हाफ सेंचुरी, वर्ल्डवाइड कलेक्शन है दमदार
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में कितने उम्मीदवार जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ से ज्यादा, ये रही टॉप 10 की लिस्ट
बांग्लादेश चुनाव: कितने उम्मीदवार जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ से ज्यादा, ये रही टॉप 10 की लिस्ट
Jobs 2026: इस यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
इस यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
यहां 5 मंजिला दीवार चढ़कर पास होती है ग्रेजुएशन की परीक्षा, जानें ताइवान के इस स्कूल की कहानी
यहां 5 मंजिला दीवार चढ़कर पास होती है ग्रेजुएशन की परीक्षा, जानें ताइवान के इस स्कूल की कहानी
Embed widget