एक्सप्लोरर

Alert: नए पोर्टल से हर रोज बंद हो रहे हजारों कनेक्शन, साइबर फ्रॉड पर ऐसे कसी जा रही लगाम

Sathi Portal: देश में होने वाले साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए संचार साथी पोर्टल हर दिन हजारों फर्जी मोबाइल कनेक्शन की पहचान करके उसे बंद कर रहा है.

Sanchar Sathi Portal: भारत में पिछले कुछ सालों में साइबर अपराध के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है. ऐसे में केंद्र सरकार इस पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले दूरसंचार विभाग ने जानकारी दी है कि संचार साथी पोर्टल के जरिए देशभर में 2500 से ज्यादा फ्रॉड कनेक्शन को हर दिन बंद किया जा रहा है. पिछले साल लॉन्च हुए इस पोर्टल की मदद से सरकार मोबाइल यूजर्स को फ्रॉड से बचाने की कोशिश कर रही है.

संचार साथी पोर्टल कैसे करता है काम

संचार साथी पोर्टल के जरिए दूरसंचार विभाग मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन कोड भेजता है. अगर यूजर इस कोड को बार-बार सत्यापित करने में विफल रहता है तो इस तरह के मोबाइल नंबर को फर्जी मानकर कनेक्शन को काट दिया जाता है. साथी पोर्टल द्वारा अपनाई जाने वाली इस प्रक्रिया पर पिछले कुछ वक्त में कई सवाल भी उठे हैं.

DoT ने दिया ये जवाब

संचार साथी पोर्टल द्वारा फर्जी कनेक्शन पर लगाई जाने वाली लगाम की प्रक्रिया पर बात करते हुए दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि संचार पोर्टल की मदद से बंद किए जाने वाले कनेक्शन फर्जी हैं और इस पोर्टल के खिलाफ अभी तक एक भी शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है. इसके साथ ही इस पोर्टल के जरिए जांच में संतुलन स्थापित करने में मदद मिली है. DoT जल्द ही इस पोर्टल का ऐप वर्जन लॉन्च करने वाला है. विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि जल्द ही एक शिकायत निवारण पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा जिसमें गलती से बंद हुए कनेक्शन के बारे में शिकायत दर्ज करवाई जा सकेगी. 

'चक्षु' प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च

हाल ही में केंद्र सरकार ने स्पैम मैसेज, कॉल या फिशिंग पर रोक लगाने के लिए चक्षु प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है. वहीं बैंकों में होने वाले साइबर अपराध, सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर होने वाले साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफार्म को लॉन्च किया गया है. इन दोनों पोर्टल की मदद से रिजर्व बैंक के साथ-साथ वित्तीय सेवा विभाग 1,008 करोड़ रुपये के फ्रॉड पर रोक लगाने में सफलता प्राप्त की है. 

ये भी पढ़ें-

खुशखबरी! सस्ती हुई CNG, महानगर गैस लिमिटेड ने 2.50 रुपये तक कम किए दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget