एक्सप्लोरर

FTX एक्सचेंज के पूर्व सीईओ सैम बैंकमैन-फ्रायड दुबई निकलने की फिराक में पर ये बात बन गई है मुसीबत- रिपोर्ट्स

Sam Bankman-Fried : एफटीएक्स एक्सचेंज के पूर्व सीईओ सैम बैंकमैन-फ्रायड के बारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है और अब उनसे जुड़ी ये सनसनीखेज खबर आई है.

Sam Bankman-Fried : FTX एक्सचेंज के पूर्व सीईओ सैम बैंकमैन-फ्रायड  (Sam Bankman-Fried), को-फाउंडर गैरी वांग और डायरेक्टर ऑफ इंजीनियरिंग निषाद सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि वो बहामास में लोकल अथॉरिटीज की निगरानी में हैं. हालांकि मामले से जुड़े एक शख्स ने बताया है कि सैम बैंकमैन-फ्रायड और उनके दो साथियों जिनमें  FTX एक्सचेंज के दो पूर्व अधिकारी शामिल हैं - वो दुबई जाने की फिराक में हैं. इनके साथ अल्मेडा रिसर्च के सीईओ कैरोलिन एलीसन भी दुबई जाना चाहते हैं और इसके लिए तरीके तलाशने की कोशिश कर रहे हैं.

तीनों क्यों जाना चाहते हैं दुबई?
उन्होंने ये प्लान इसलिए बनाया था क्योंकि उन्हें ऐसा लगा कि अमेरिका की युनाइटेड अरब अमीरात के साथ प्रत्यर्पण संधि नहीं है और अगर वो दुबई जाते हैं तो उन्हें वापस नहीं लाया जा सकेगा. हालांकि जैसा बताया ये जा रहा है कि दोनों देशों (अमेरिका और UAE) ने फरवरी में ही म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (MLAT) साइन कर ली थी और 24 फरवरी को अपराधियों के खिलाफ इस करार को साइन कर लिया था. इसके बाद अमेरिका में अपराधी करार दिए जा चुके लोगों के लिए दुबई में संरक्षण लेना मुमकिन नहीं हो पाएगा और उन्हें अमेरिका को लौटा दिया जाएगा. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक ये खबर आई है.  

बहामास में रखे गए हैं सैम, गैरी और निषाद
मामले की जानकारी रखने वाले शख्स ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि सैम, गैरी और निषाद इस समय बहामास में निगरानी में रखे गए हैं जिसका अर्थ है कि उनका वहां से निकलना मुश्किल है. इसके अलावा इस सूत्र ने ये भी कहा कि अल्मेडा रिसर्च के सीईओ कैरोलिन एलीसन इस समय हॉन्गकॉन्ग में हैं जिसका मतलब है कि उनका दुबई जाना मुमकिन हो सकता है.

FTX एक्सचेंज कर चुका है दिवालिया प्रक्रिया के लिए आवेदन
दरअसल 11 नवंबर के दिन यह खबर आई थी कि दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज FTX ने दिवालिया प्रक्रिया के तहत अमेरिका में आवदेन कर दिया है और इसके सीईओ सैम बैंकमैन-फ्रायड ने भी रिजाइन कर दिया है. FTX के सीईओ सैम बैंकमैन-फ्रायड रातोंरात कंगाल हो गए थे. एक दिन में उनके नेटवर्थ में लगभग 94 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और उनकी संपत्ति घट कर 991.5 मिलियन डॉलर रह गई, जबकि वह 15.2 अरब डॉलर के मालिक थे. 

रातोंरात खत्म हो गई संपत्ति
ब्‍लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी अरबपति (Billionaire) की संपत्ति में एक दिन में आने वाली यह सबसे बड़ी गिरावट बताई गई और दुनिया में रातोंरात कंगाल होने वाले अरपबति के रूप में उनका नाम लिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Amazon Pay: अमेजन पे बैलेंस को बैंक अकाउंट में करना है ट्रांसफर तो फटाफट यहां समझें पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget