एक्सप्लोरर

Russian Crude Oil: रूस के कच्चे तेल पर प्राइस कैप के बाद भी सस्‍ते में तेल खरीद सकता है भारत, जानें इसके पीछे का कारण

Indian Buys Russian Oil: एक्सपर्ट्स के मुताबिक रूस के कच्चे तेल पर प्राइस कैप लगने के बाद भी भारत सस्ते तेल का फायदा मिलता रहेगा. भारत 60 डॉलर के प्राइस से बहुत कम प्राइस में कच्चे तेल खरीद सकता है.

Price Cap on Russian Oil: पश्चिमी देशों ने 5 दिसंबर 2022 को रूसी तेल पर 60 डॉलर प्रति बैरल का प्राइस कैप लगाने की घोषणा कर दी थी. अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने यह कदम मस्को पर यूक्रेन (Russia-Ukraine War) को लेकर दबाव बनाने के लिए उठाया है. इस प्राइस कैप का समर्थन अमेरिका, यूरोपीय यूनियन, ब्रिटेन, कनाडा, जापान समेत कई देश कर रहे हैं. पश्चिमी देशों के इस फैसले के बाद से इस बात को लेकर चिंता जाहिर की जा रही थी कि क्या अब भारत पर इस प्राइस कैप का क्या असर पड़ेगा.

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भारत को इस प्राइस कैप के लागू होने के बाद भी सस्ते तेल का फायदा मिलता रहेगा. भारत 60 डॉलर के प्राइस कैप से बहुत कम प्राइस में कच्चे तेल (Crude Oil Price) खरीद सकता है. आपको बता दें कि भारत ने पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्राइस कैप को अपना समर्थन नहीं दिया है. ऐसे में भारत पर इस कैप का असर पड़ने की संभावना कम है.

भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने में नहीं होगी दिक्कत

भारत ने रूस से 80 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल Urals क्रूड, ESPO Blend और Sokol  Blend   मंगवाया था. इन सभी की मौजूदा कीमतों की बात करें तो यह 49 डॉलर प्रति बैरल, 62 डॉलर प्रति बैरल और 69 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेंड कर रहा है. ऐसे में भारतीय रिफाइनरी को इन तेल को डिस्काउंट प्राइस पर खरीदने में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक भारत आगे भी 60 डॉलर के कैप के अंदर ही कच्चे तेल को रूस से खरीद सकता है क्योंकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के प्राइस में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

रूस प्राइस कैप लगाने वाले देशों को नहीं देगा तेल

इकोनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए रत्नागिरी रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल के सीईओ एमके सुवर्णा ने कहा कि अगर रूस के तेल का प्राइस लगातार गिरता है तो रूस अपने तेल को कम दामों में बेचने के बजाए उसकी सप्लाई को कम करने के ऑप्शन पर विचार कर सकता है. इससे मार्केट में तेल की डिमांड बढ़ेगी और इससे रूस के कच्चे तेल के प्राइस में भी बढ़त देखी जाएगी. इसके साथ ही रूस उन देशों को तेल की सप्लाई बंद कर सकता है जिन देशों ने इस प्राइस कैप को अपना समर्थन दिया है.

इसके साथ ही एमके सुवर्णा ने यह भी कहा कि भारत रूस से तेल खरीदते वक्त अपने फायदे को सर्वोपरि रखेगा. अगर उसे रूस से तेल खरीदते वक्त फायदा नहीं होगा तो वह रूस से तेल खरीदना बंद भी कर सकता है. ऐसे में मौजूदा स्थिति में रूस के ऊपर लगे प्राइस कैप का असर भारत पर बहुत कम पड़ने की संभावना है. भारत 60 डॉलर प्रति बैरल से बहुत कम प्राइस में रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रख सकता है. 

ये भी पढ़ें-

Paytm: पेटीएम अपने शेयर्स करेगा Buyback, बोर्ड ने 850 करोड़ के शेयर्स खरीदने की दी मंजूरी, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
ITR Deadline Alert: अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Share Market: शेयर बाजार में हड़कंप, चार दिन में 13 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान; क्याें घबराए निवेशक?
शेयर बाजार में हड़कंप, चार दिन में 13 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान; क्याें घबराए निवेशक?
DDA का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 25% डिस्काउंट पर Ready to Move फ्लैट्स, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?
DDA का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 25% डिस्काउंट पर Ready to Move फ्लैट्स, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget