एक्सप्लोरर

Rupee Opening: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत, 77.47 रुपये प्रति डॉलर पर खुला

Rupee Opening Today 3rd June 2022: कल गिरावट पर बंद होने के बाद आज करेंसी मार्केट में तेजी देखी जा रही है. डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूती पर खुला है.

Rupee Opening Today: भारतीय करेंसी रुपये में आज अच्छा उछाल देखा जा रहा है और इसमें मजबूती के साथ ट्रेड खुला है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया कल के 77.60 के मुकाबले 13 पैसे मजबूत होकर 77.47 के स्तर पर खुला है. रुपये में ये उछाल निवेशकों की बाजार में सतत खरीदारी के चलते आया है. 

कल कैसे बंद हुआ था रुपये में ट्रेड
स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 77.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. कल इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ 77.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

बुधवार को रुपये का लेवल
बुधवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरता हुआ 21 पैसे की तेजी के साथ 77.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 फीसदी घटकर 102.24 रह गया. आज कच्चे तेल में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है और सुबह तेजी दिखाने वाला क्रूड फिलहाल गिरावट के लाल दायरे में कारोबार कर रहा है. 

करेंसी एक्सपर्ट्स का क्या कहना है
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल के फॉरेन करेंसी और बुलियन और करेंसी एक्सपर्ट गौरांग सोमैया ने कहा, "रुपये में एक सीमित दायरे में कारोबार जारी रहा और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बावजूद उतार-चढ़ाव कम रहा. उम्मीद से कहीं बेहतर मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई आंकड़ों के बाद डॉलर दूसरी करेंसी के मुकाबले मजबूत हो गया लेकिन आज रुपये ने भी बढ़त हासिल की है."

रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट श्रीराम अय्यर ने कहा, "भारतीय रुपया कल डॉलर के मुकाबले मामूली रूप से कमजोर हुआ, क्योंकि एशिया की और करेंसी में व्यापक कमजोरी थी. ग्लोबल महंगाई के खतरे ने केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में अधिक आक्रामक तरीके से बढ़ोतरी के जोखिम को बढ़ा दिया है. हालांकि आज इसमें रिकवरी देखी जा रही है."

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी ने पार किया 16750 का लेवल

Crude Oil: जल्द देश में घट सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम, OPEC देशों का कच्चे तेल पर नया फैसला करेगा मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget