एक्सप्लोरर

Rupee-Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड गिरावट, गिरकर 77.40 रुपये के All time Low पर आया रुपया

Rupee at All time Low: डॉलर के मुकाबले रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तरों पर आ गया है और इसने पहले के सारे निचले स्तर तोड़कर नया ऑल टाइम लो लेवल बना लिया है. जानें क्यों आ रही है ये गिरावट...

Rupee at All time Low: आज डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है और ये 21 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ खुला है. आज डॉलर के मुकाबले रुपया 77.13 रुपये प्रति डॉलर पर खुला है और शुक्रवार को ये 76.92 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. आज रुपये में देखी गई ये अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है और रुपया अपने ऑल टाइम लो लेवल पर आ गया है.

शुरुआती कारोबार में ही 77.20 रुपये प्रति डॉलर पर आया था रुपया
शुरुआती कारोबार में ही डॉलर के मुकाबले रुपया 77.20 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया था यानी 1 डॉलर के बदले आपको 77.20 रुपये चुकाने होंगे. शुक्रवार को ये ऑल टाइम लो स्तर 77.05 के नजदीक कारोबार कर रहा था और ये 77.05 रुपये प्रति डॉलर का स्तर मार्च में आया था. हालांकि आज से रिकॉर्ड लो लेवल पर ट्रेड कर रहा है और 77.41 रुपया प्रति डॉलर तक आ गिरा था. 

क्या रहा रुपये के गिरने का कारण
रुपये के गिरने के पीछे निवेशकों का सुरक्षित ग्लोबल बाजारों में पैसा लगाने का फैसला, रूस-यूक्रेन युद्ध के यूरोप तक पहुंच जाने की आशंका और बढ़ती ब्याज दरों का असर शेयर बाजार पर आ रहा है. इसका असर रुपये के कारोबार पर भी देखा जा रहा है.

डॉलर इंडेक्स में जबरदस्त उछाल-रुपये में जोरदार गिरावट
डॉलर इंडेक्स अपने दो दशक (20 साल) के उच्च स्तर के नजदीक आ रहा है और लगातार पांच हफ्तों से ये ऊपरी स्तर पर बना हुआ है. फेडरल रिजर्व ने हाल ही में बेंचमार्क फंड रेट्स में 0.50 फीसदी का इजाफा कर दिया है जिसके असर से डॉलर की ग्लोबल कीमत में उछाल आया है. वहीं भारतीय बाजार में मौजूदा शंकाओं के चलते रुपये के लिए निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है और आज ये ऑल टाइम लो के लेवल पर आ गया.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार की खराब शुरुआत, सेंसेक्स 650 अंक टूटकर 54200 के नीचे, Nifty ने तोड़ा 16300 का स्तर

Tesla Car: इलेक्ट्रिक कार को लेकर क्या भारत से Elon Musk का हुआ मोहभंग, अन्य बाजारों पर कर रहे फोकस- जानें खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना-चांदी खरीदने वालों को लगेगा झटका? सरकार ने खत्म की टैक्स छूट, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगेगा झटका? सरकार ने खत्म की टैक्स छूट, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget