एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार की खराब शुरुआत, सेंसेक्स 650 अंक टूटकर 54200 के नीचे, Nifty ने तोड़ा 16300 का स्तर

Stock Market Opening: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज शेयर बाजार की शुरुआत खराब हुई और सेंसेक्स-निफ्टी ओपनिंग मिनट में ही सवा-सवा फीसदी नीचे आ गए हैं.

आज कैसे खुला बाजार: शेयर बाजार की आज शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई है और ग्लोबल संकेत चौतरफा कमजोर हैं जिसके चलते घरेलू शेयर बाजार पर भी निगेटिव असर आया है. सेंसेक्स और निफ्टी सवा फीसदी की गिरावट के साथ खुले हैं.

ओपनिंग ट्रेड का हाल जानें
आज बाजार खुलने के समय बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 647.37 अंक यानी 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 54,188.21 पर खुला है और 183.55 अंक यानी 1.12 फीसदी की गिरावट के साथ निफ्टी 16,227.70 के लेवल पर खुला है.

सेक्टोरियल इंडेक्स 
आज सबसे ज्यादा गिरावट मेटल शेयरों में देखी जा रही है और ये 2.75 फीसदी की भारी-भरकम गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. पीएसयू बैंक शेयर 2.26 फीसदी टूटे हैं और ऑयल एंड गैस शेयरों में 2 फीसदी की जबरदस्त गिरावट है. आज एनएसई के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट में बने हुए हैं.

निफ्टी में कैसा हो रहा कारोबार
निफ्टी के 50 में 4 शेयरों में ही सिर्फ तेजी है और बाकी 46 शेयरों में आज गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है. बैंक निफ्टी में बड़ी गिरावट है और ये 647.70 अंक यानी 1.87 फीसदी की गिरावट के साथ 33943 के लेवल पर बना हुआ है.

आज के चढ़ने वाले शेयर्स 
एनएसई में आज चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो यूपीएल 0.82 फीसदी और इंफोसिस 0.51 फीसदी ऊपर हैं. बजाज ऑटो और एचसीएल टेक में 0.40 फीसदी की तेजी पर कारोबार हो रहा है और बजाज फिनसर्व 0.39 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. 

प्री-मार्केट में कारोबार
आज बाजार की प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार लाल निशान में ही बना हुआ है और एनएसई का निफ्टी 183.60 अंक की गिरावट के साथ 16227 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं बीएसई का सेंसेक्स 575 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.

आज के टॉप लूजर्स
टेक महिंद्रा 3.74 फीसदी, इंडसइंड बैंक 2.77 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.59 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. टाटा मोटर्स 2.57 फीसदी और जेएसडबल्यू स्टील 2.47 फीसदी की कमजोरी दिखाते हुए ट्रेडिंग कर रहे हैं.

आज डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड गिरावट
आज डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है और ये 21 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ खुला है. आज डॉलर के मुकाबले रुपया 77.13 रुपये प्रति डॉलर पर खुला है और शुक्रवार को ये 76.92 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें

Tesla Car: इलेक्ट्रिक कार को लेकर क्या भारत से Elon Musk का हुआ मोहभंग, अन्य बाजारों पर कर रहे फोकस- जानें खबर

Train Help: ट्रेन की अवेलिबिलिटी से टिकट बुकिंग तक, हर जगह काम आता है रेलवे का ये मददगार, जानें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget