एक्सप्लोरर

Rupee Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये में हल्की मजबूती, 6 पैसे चढ़कर 78.04 पर आया

Rupee Dollar Rate: व्यापार घाटे के आंकड़ों में बढ़ोतरी, रीजनल करेंसी के कमजोर होने, जोखिम उठाने से बचने के सेंटीमेट के बावजूद रुपये को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से समर्थन मिला है.

Rupee Opening: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया आज मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. रुपया 6 पैसे चढ़कर 78.04 पर आ गया है. कल डॉलर के मुकाबले रुपया 78.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण रुपये में मजबूती आई है.

डॉलर इंडेक्स के लेवल
कारोबारियों के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए ब्याज दर में 0.75 फीसदी की वृद्धि के साथ आने वाले महीनों में अर्थव्यवस्था के सुस्त पड़ने और बेरोजगारी बढ़ने के अनुमान के बाद डॉलर सूचकांक अपने बढ़े हुए स्तर से नीचे आ गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 78.04 के भाव पर खुला. 

गुरुवार को रुपया इन लेवल पर बंद
इससे पहले गुरुवार को रुपया अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की तेजी के साथ 78.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. इस बीच, छह प्रमुख करेंसी की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.13 फीसदी घटकर 105.02 पर आ गया. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का दाम 0.25 फीसदी घटकर 118.21 डॉलर प्रति बैरल रह गया.

जानें करेंसी जानकारों का क्या है कहना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि व्यापार घाटे के आंकड़ों में बढ़ोतरी, रीजनल करेंसी के कमजोर होने, जोखिम उठाने से बचने के सेंटीमेट के बावजूद रुपये को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से समर्थन मिला है. परमार ने कहा कि निकट भविष्य में रुपये में राहत देने वाली तेजी देखने को मिल सकती है लेकिन प्रतिकूल स्थितियां अभी भी बनी हुई हैं.

भारत का निर्यात आंकड़ा बढ़ा
बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत से वस्तुओं का निर्यात 20.55 फीसदी बढ़कर 38.94 अरब डॉलर का हो गया. दूसरी ओर व्यापार घाटा बढ़कर रिकॉर्ड 24.29 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार में गिरावट जारी, Nifty 15300 के नीचे फिसला, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

Edible Oil Price Reduced: महंगाई से राहत, खाने के तेल के दाम में कटौती, सोयाबीन तेल सहित ये तेल हुए सस्ते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget