एक्सप्लोरर

Edible Oil Price Reduced: महंगाई से राहत, खाने के तेल के दाम में कटौती, सोयाबीन तेल सहित ये ऑयल हुए सस्ते

Edible Oil Price Reduced: आम जनता को बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि खाने के तेल के दामों में कटौती की जा चुकी है. आपको जानना चाहिए कि हरेक लीटर पर कितने रुपये घटाए गए हैं.

Edible Oil Price Reduced: लोगों को महंगे खाने के तेल से कुछ हद तक राहत मिलने जा रही है. कल ब्रांडेड एडिबल ऑयल यानी ब्रांडेड खाने के तेलों के दाम में कटौती की गई है जिससे आम जनता की रसोई का खर्च कुछ घटेगा. ब्रांडेड खाने के तेल के निर्माताओं ने पाम तेल, सोयाबीन तेल और सनफ्लावर ऑयल के दाम में 15 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की है. यह कमी अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में खाने के तेल के दाम घटने के बाद की गई है.

महंगाई दर घटने की उम्मीद
इंडियन वेजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के मुताबिक खाने के तेल के दामों में कटौती का असर पॉपुलर ब्रांडों पर तुरंत देखा जाएगा. हालांकि प्रीमियम एडिबल ऑयल ब्रांड्स के दाम घटने में कुछ समय लगेगा. इसके असर से खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई दर भी घटेगी फलस्वरूप रिटेल और थोक महंगाई दर में भी गिरावट आने की पूरी उम्मीद है. ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि खाद्य महंगाई दर में बड़ा हिस्सा खाने के तेलों की महंगाई दर का भी है.

Delhi-NCR में मदर डेयरी ने भी 15 रुपये घटाए खाने के तेल के दाम
दिल्ली-एनसीआर में प्रमुख दूध सप्लायर में से एक मदर डेयरी ने अपने खाद्य तेल की कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर तक की कमी की है. मदर डेयरी ने कहा है कि ग्लोबल बाजारों में खाने के तेलों के दाम नीचे आए हैं. इसी के मद्देनजर उसने यह कदम उठाया है. कंपनी अपने खाद्य तेलों को 'धारा' ब्रांड के तहत बेचती है. धारा सरसों तेल (एक लीटर पॉली पैक) की कीमत 208 रुपये से घटाकर 193 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.

धारा के अन्य तेलों के घटे हुए दाम जानें
धारा रिफाइंड सूरजमुखी तेल (एक लीटर पॉली पैक) पहले के 235 रुपये प्रति लीटर से अब 220 रुपये में बेचा जाएगा. धारा रिफाइंड सोयाबीन तेल (एक लीटर पॉली पैक) की कीमत 209 रुपये से घटकर 194 रुपये हो जाएगी. मदर डेयरी ने एक बयान में कहा, "धारा खाद्य तेलों की अधिकतम खुदरा कीमतों (एमआरपी) में 15 रुपये प्रति लीटर तक की कमी की जा रही है."

कीमतों में यह कमी हाल की सरकार की पहल, अंतरराष्ट्रीय बाजारों का प्रभाव कम होने और सूरजमुखी तेल की उपलब्धता बढ़ने की वजह से हुई है. नए एमआरपी के साथ धारा खाद्य तेल अगले सप्ताह तक बाजार में पहुंच जाएगा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में उच्च दरों के कारण पिछले एक साल से खाद्य तेल की कीमतें बहुत ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें

Tesla Cars Price Hiked: महंगी हुईं टेस्ला की कारें, जानिए कितने और किन मॉडल पर बढ़ गए हैं दाम

Railway Update: रेलवे ने आज किया कुल 157 ट्रेनों को रद्द, स्टेशन के लिए निकलने से पहले चेक करें ये लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
Flipkart News: ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Daily Savings: सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget