एक्सप्लोरर

Rupee declines for 6 consecutive days

रुपया आज डालर के मुकाबले 17 पैसे की एक और बड़ी गिरावट के साथ 71.75 के नये सर्वकालिक निम्न स्तर पर बंद हुआ

नई दिल्लीः पिछले 6 दिनों से जारी रुपये की गिरावट बुधवार को भी जारी रही. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और उभरती अर्थव्यवस्था वाले बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण रुपया आज डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की एक और बड़ी गिरावट के साथ 71.75 के साथ अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ. दिन के कारोबार के दौरान रुपया 71.97 रुपये के ऐतिहासिक निम्न स्तर तक लुढ़क गया था जहां कारोबार के अंत की ओर उसे कुछ राहत मिलती दिखाई दी. पिछले छह कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 165 पैसे की गिरावट आई है.

इंटरबैक विदेशी करेंसी बाजार में रुपया 71.40 रुपये की मजबूती पर खुला और दोपहर से पहले 71.37 रुपये तक और मजबूत हो गया था. बाद में 71.97 रुपये के ताजा रिकॉर्ड निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में 17 पैसे अथवा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.75 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

रिजर्व बैंक के सहारे संभला रुपया

रुपये में होती लगातार गिरावट को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने हरकत में आकर रुपये की गिरावट को थामने के कुछ उपाय किये जिसकी वजह से यह भारी गिरावट की स्थिति से बच गया. बढ़ते ट्रेड वॉर की आशंकाओं तथा कच्चे तेल की वैश्विक कीमत के बढ़ते जाने की वजह से और वैश्विक व्यापार की स्थिति बिगड़ने से विदेशीमुद्रा विनिमय कारोबार से जुड़े व्यापारियों में घबराहट फैल गई है.

अंतराष्ट्रीय वजहों से जारी है रुपये में गिरावट

ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध और वेनेजुएला के बिगड़े हुए घरेलू हालातों के कारण कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं. अमेरिका ने अपने व्यापारिक साझेदारों के साथ ट्रेड वॉर छेड़ रखा है जिसकी वजह से दुनिया भर की करेंसी में लगातार गिरावट हो रही है. अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के साथ अपने नाफ्टा समझौते को रद्द करने की बात कर रहा है. जिस वजह से भी अंतराष्ट्रीय बाजार में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है. अर्जेंटीना की मुद्रा पेसो और तुर्की की मुद्रा लीरा में आई गिरावट का भी प्रभाव अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय मुद्रा पर पड़ रहा है. इस बीच फाइनेंशल बेंचमार्क इंडिया प्रा लि (एफबीआईएल) ने संदर्भ दर 71.7533 रुपये प्रति डॉलर और 83.1310 रुपये प्रति यूरो निर्धारित की है. अन्तरमुद्रा कारोबार में पौंड और यूरो के मुकाबले रुपये में गिरावट आई है जबकि जापानी येन के मुकाबले रुपये में सुधार दर्ज हुआ है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीता अंबानी का शाही हार वायरल, बनने में लगे 3 साल, 14 कारीगरों ने मिलकर तराशा
नीता अंबानी का शाही हार वायरल, बनने में लगे 3 साल, 14 कारीगरों ने मिलकर तराशा
दुनिया के सबसे महंगे शहर में रहकर भी बंपर बचत, कैसे मालामाल बन गया भारतीय कपल
दुनिया के सबसे महंगे शहर में रहकर भी बंपर बचत, कैसे मालामाल बन गया भारतीय कपल
ये सरकारी बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता होम लोन, 7% है शुरुआती दर
ये सरकारी बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता होम लोन, 7% है शुरुआती दर
दुनिया के टॉप 10 अमीरों में शामिल वॉरेन बफे की नेटवर्थ कितनी है? बर्कशायर हैथवे से दिया इस्तीफा
दुनिया के टॉप 10 अमीरों में शामिल वॉरेन बफे की नेटवर्थ कितनी है? बर्कशायर हैथवे से दिया इस्तीफा

वीडियोज

शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?
TMC की अंदरूनी लड़ाई का केंद्र सेक्या कनेक्शन?
Tum Dena Sath Mera: Aprajita सादा, Aradhya में घमंड: पगफेरे की रस्म में मायके में महाड्रामा!
Bollywood News: सलमान खान आशीष शेलार के घर पहुंचे बप्पा के दर्शन को, पैपराजी-फैंस के आगे जोड़े हाथ (18.09.2026)
फुटबॉल खिलाड़ी निशान-सामने वोट का गोल पोस्ट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
पीलीभीत: 'बीजेपी को नहीं देंगे वोट', जब योगी के मंत्री की जनसभा के बीच बोला शख्स
पीलीभीत: 'बीजेपी को नहीं देंगे वोट', जब योगी के मंत्री की जनसभा के बीच बोला शख्स
IMDb पर 8+ रेटिंग, नेटफ्लिक्स पर देखें 5 सबसे खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर 15 मिनट में पलटती है कहानी
मर्डर मिस्ट्री के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स पर देखें ये 5 फिल्में, IMDb पर 8+ रेटिंग
Watch: अफगानिस्तान फैंस ने जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, खुश कर देगा स्टेडियम का यह वीडियो
Watch: अफगानिस्तान फैंस ने जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, खुश कर देगा स्टेडियम का यह वीडियो
नंदीग्राम उपचुनाव: प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद ममता का बड़ा ऐलान - 'अब हम...'
नंदीग्राम उपचुनाव: प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद ममता का बड़ा ऐलान - 'अब हम...'
छह महीने के बच्चे पर पिटबुल ने किया हमला, नोंच डाला चेहरा; वीडियो वायरल
छह महीने के बच्चे पर पिटबुल ने किया हमला, नोंच डाला चेहरा; वीडियो वायरल
गौशाला खोलने पर सरकार देगी सब्सिडी, जानें कितनी मिलेगी मदद
गौशाला खोलने पर सरकार देगी सब्सिडी, जानें कितनी मिलेगी मदद
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
Embed widget