एक्सप्लोरर

Rupee at All-time Low: रुपये में रिकॉर्ड गिरावट, 83.29 प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले लेवल पर आया

Rupee at All-Time Low: रुपया आज ऐतिहासिक निचले स्तर तक चला गया है और इसमें 13 पैसे की गिरावट के बाद 83.29 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर देखे गए हैं. कच्चे तेल में उबाल का असर भी देखा जा रहा है.

Rupee at All-Time Low: डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट आज ऐतिहासिक स्तर पर आ गई है. आज रुपया 83.29 प्रति डॉलर तक नीचे आ गया है और इसमें आज 13 पैसे की और गिरावट दर्ज की गई है. इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में जोरदार गिरावट के पीछे कारण रहा कि कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और इंटरनेशनल मार्केट में दूसरी करेंसी की तुलना में भी डॉलर की मजबूती बढ़ रही है. इससे आज रुपये के लिए सेंटीमेंट कमजोर हो गया है. 

लगातार चौथा ट्रेडिंग सेशन जिसमें रुपये में गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार चौथे ट्रेडिंग सेशन में गिरावट आई और यह 13 पैसे और टूटकर 83.29 (अस्थायी) प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया है. फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि इसके अलावा घरेलू शेयर बाजार में निगेटिव सेंटीमेंट ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर डाला है. इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट में रुपया 83.09 के भाव पर खुला था और दिन की ट्रेडिंग के दौरान यह 83.09 से लेकर 83.30 प्रति डॉलर के दायरे में रहा. हालांकि आखिरकार में 83.29 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ. रुपये के शुक्रवार के बंद भाव से 13 पैसे की गिरावट को दिखाता हुआ ये ऑलटाइम लो लेवल पर चला गया. पिछले ट्रेडिंग सेशन में शुक्रवार को रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 83.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

कैसा रहा आज करेंसी बाजार में ट्रेड

इस बीच दुनिया की छह मुख्य करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.11 फीसदी गिरकर 105.20 पर आ गया. बेंचमार्क क्रूड के तौर पर माना जाने वाला ब्रेंट क्रूड 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 94.32 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच चुका है और इसकी तेजी डॉलर के लेवल पर भी असर डाल रही है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

पीटीआई के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि छुट्टी से पहले रिस्क-रिवॉर्ड रेश्यो और क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी के बाद रुपया एक और रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हो पाया है जो दिखाता है कि इसमें कमजोरी का सिलसिला थमा नहीं है.

एक्सपोर्ट-इंपोर्ट में गिरावट का असर भी भारतीय रुपये पर आ रहा

शुक्रवार को देश के एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के आंकड़े जारी हुए हैं और इस बार आयात और निर्यात दोनों ही मोर्चों पर निराशा हाथ लगी है. एक्सपोर्ट भी घटा है और इंपोर्ट में भी गिरावट दर्ज की गई है. इसके असर से भी रुपये की कीमत पर असर देखा जा रहा है. शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में भारत का एक्सपोर्ट 6.86 फीसदी घटकर 34.48 अरब डॉलर रह गया है, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 37.02 अरब डॉलर पर था. इंपोर्ट भी 5.23 फीसदी घटकर 58.64 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल अगस्त में यह 61.88 अरब डॉलर दर्ज किया गया था. 

ये भी पढ़ें

Tax Collection: सरकार का भरा खजाना, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23.5 फीसदी बढ़कर 8.65 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget