एक्सप्लोरर

MF Front Running: म्यूचुअल फंडों की फ्रंट-रनिंग रोकने के लिए सेबी ने किए ये नए उपाय

SEBI Mutual Fund Rules: सेबी बाजार में फ्रंट रनिंग व इनसाइडर ट्रेडिंग जैसी गड़बड़ियों पर लगाम लगाना चाहता है. उसी सिलसिले में ये नए बदलाव किए जा रहे हैं...

बाजार नियामक सेबी ने म्यूचुअल फंडों के द्वारा फ्रंट रनिंग पर लगाम लगाने के लिए नियमों में कुछ बदलाव करने की तैयारी की है. इसके लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने अपने म्यूचुअल फंड रेगुलेशंस में बदलावों को मंजूरी दी है.

इस कारण किए जा रहे बदलाव

मंगलवार को जारी सेबी के एक बयान के अनुसार, नई व्यवस्था में सर्विलांस की बेहतर प्रणालियां शामिल होंगी. फ्रंट रनिंग, इनसाइडर ट्रेडिंग, संवेदनशील जानकारियों के दुरुपयोग आदि को रोकने के लिए इंटरनल कंट्रोल प्रोसिजर और एक्सकेलेशन प्रोसेस को भी सिस्टम में जगह दी जाएगी, ताकि विभिन्न गड़बड़ियों को पहचाना जा सके, उनकी निगरानी की जा सके और उन पर लगाम लगाना संभव हो सके.

पिछले साल हुई थी शुरुआत

सेबी ने इसकी तैयारियां पिछले साल की शुरू कर दी थी. इसे लेकर करीब साल भर पहले मई 2023 में बाजार नियामक ने एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया था. दरअसल बाजार में फ्रंट रनिंग और इनसाइडर ट्रेडिंग के मामलों में अचानक काफी तेजी देखी जा रही थी. उससे सेबी सतर्क हो गया था. ऐसी गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सेबी ने कंसल्टेशन पेपर जारी कर बाजार के विभिन्न प्रतिभागियों के सुझावों को जानने का प्रयास किया था.

क्या है फ्रंट रनिंग?

फ्रंट रनिंग उन मामलों को कहा जाता है, जिनमें भविष्य में होने वाले किसी लेन-देन की जानकारी से जुड़ा होता है. यह एक तरह से इनसाइडर ट्रेडिंग ही है. इसमें भविष्य में होने वाले किसी ट्रांजेक्शन से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल कर फायदा उठाया जाता है. यह शेयर या किसी अन्य फाइनेंशियल एसेट से भी जुड़ा हो सकता है. इसमें जानकारी रखने वाले (इनसाइडर ट्रेडर) को तो फायदा होता है, लेकिन सामान्य निवेशकों व ट्रेडर्स को नुकसान उठाना पड़ जाता है.

पिछले साल खुला था ये मामला

एक ऐसे ही मामले में सेबी ने पिछले म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया था, जब प्रमुख एएमसी में एक एक्सिस म्यूचुअल फंड के पूर्व चीफ डीलर विरेश जोशी समेत 20 लोगों के ऊपर सेबी के द्वारा कार्रवाई की गई थी. सेबी ने उक्त कार्रवाई फरवरी 2023 में की थी, जिसके तहत जोशी व अन्य लोगों को सिक्योरिटीज मार्केट के एक्सेस से प्रतिबंधित कर दिया गया था. वह मामला एक्सिस म्यूचुअल फंड के ट्रेड से जुड़े फ्रंट रनिंग का था.

ये भी पढ़ें: अगले 5 साल में बदल जाएगा राजमार्गों का रंग-रूप, एनएचएआई ने बनाई ये योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस? Starlink विवाद पर एलन मस्क
क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस? Starlink विवाद पर एलन मस्क
Repo Rate: फिक्स्ड या फ्लोटिंग, होम लोन के लिए कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट?
Repo Rate: फिक्स्ड या फ्लोटिंग, होम लोन के लिए कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट?
Air India ने महंगे किए हवाई टिकट, 9 अक्टूबर से बढ़ जाएगा फ्यूल सरचार्ज
Air India ने महंगे किए हवाई टिकट, 9 अक्टूबर से बढ़ जाएगा फ्यूल सरचार्ज
GST काउंसिल में UPI MDR पर भी हुआ विचार, ट्रांजैक्शन पर राहत देगी सरकार?
GST काउंसिल में UPI MDR पर भी हुआ विचार, ट्रांजैक्शन पर राहत देगी सरकार?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget