एक्सप्लोरर

Rs 2000 Note Income Tax: नोट बदलने जा रहे हैं बैंक? इन बातों का रखें ध्यान, वर्ना आ जाएगा इनकम टैक्स से नोटिस

Rs 2000 Note Withdrawal: 2000 रुपये के नोट धीरे-धीरे चलन से बाहर होने वाले हैं. रिजर्व बैंक पहले ही लोगों को सलाह दे चुका है कि वे बैंक जाकर 2000 रुपये के नोटों को बदल लें...

रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को 2000 रुपये के नोट वापस लेने का ऐलान किया. सेंट्रल बैंक के ऐलान के बाद से भ्रम की स्थिति बनी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर आपसी बातचीत में कई अफवाहों का बाजार गर्म है. इस बीच आरबीआई ने साफ किया है कि नोट बदलने के लिए कोई पहचान पत्र देने या फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है. हालांकि इसके बाद भी 2000 रुपये के नोट आपको इनकम टैक्स से नोटिस भिजवा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे...

ऐसे बदल सकते हैं नोट

सबसे पहले सेंट्रल बैंक के दिशानिर्देशों को जान लेते हैं. आप किसी भी नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर 2000 रुपये के नोट को बदल सकते हैं या अपने बैंक अकाउंट में जमा करा सकते हैं. इसके लिए रिजर्व बैंक ने लोगों को 30 सितंबर 2023 तक का समय दिया है. रिजर्व बैंक ने नोट बदलने की सूरत में एक बार के लिए अधिकतम 10 नोट की सीमा तय की है. इसका मतलब हुआ कि आप एक बार में ज्यादा से ज्यादा 20 हजार रुपये के बराबर वैल्यू वाले 2000 रुपये के नोट बदल सकते हैं. हालांकि अगर आप अपने अकाउंट में इन्हें जमा कराते हैं, तब कोई लिमिट नहीं है.

ऐसे लोगों को होगी दिक्कत

जिन लोगों के पास बहुत ज्यादा कैश पड़ा है, दिक्कतें उन्हें ही हो सकती हैं. बहुत ज्यादा कैश का मतलब 2000 रुपये के ढेर सारे नोट. चूंकि एक बार में अधिकतम 10 नोट को ही बदला जा सकता है, ऐसे में बहुत सारे नोटों को निपटाने के लिए उन्हें बैंक अकाउंट में जमा कराना सुविधाजनक विकल्प है, क्योंकि रिजर्व बैंक ने इसके लिए कोई लिमिट नहीं तय की है. टैक्स एक्सपर्ट इसी सूरत में लोगों को आगाह कर रहे हैं.

मेनटेन रखें ये कागजात

अगर आपके पास भी ढेर सारा कैश 2000 रुपये के नोट के रूप में मौजूद है, तो अपने बैंक अकाउंट में उन्हें जमा कराने से पहले इस बात के कागजात व समूह जरूर अच्छे से मेनटेन कर लें, जिनके आधार पर आप जरूरत पड़ने पर ये साबित कर सकें कि पैसे का स्रोत क्या है, यानी आपके पास 2000 रुपये के इतने सारे नोट कहां से आए?

पूछे जा सकते हैं ये सवाल

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कैश में होने वाले मोटे लेन-देन को संदेह की नजरों से देखता है. इसके अलावा अगर रकम बहुत बड़ी हुई तो भी इनकम टैक्स की निगाहें ऐसे लेन-देन पर ठहरती हैं. ऐसे में हो सकता है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपको नोटिस भेजे और पूछे कि आपके पास इतना कैश कहां से आया. इस सूरत में अगर आपने अच्छे से रिकॉर्ड मेनटेन रखा है तो आप इनकम टैक्स नोटिस का संतोषजनक जवाब दे पाएंगे और नाहक परेशानियों से बचेंगे.

ऐसे मिल जाती है सारी जानकारी

अब आपके मन में ये सवाल उठ सकता है कि आपने कितने पैसे जमा किए, ये इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को कैसे पता चलेगा? यह बहुत आसान है. दरअसल अगर आप किसी एक वित्त वर्ष में 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा की नकदी जमा कराते हैं तो बैंक इसकी जानकारी आयकर विभाग को देता है. ये लेनदेन चाहे एक खाते से किए गए हों या कई खाते से. बैंक हाई वैल्यू वाले ऐसे ट्रांजेक्शन की जानकारी स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन में देते हैं, जिससे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को तुरंत इसके बारे में पता चल जाता है.

ये भी पढ़ें: अडानी के शेयरों ने भरी लंबी उड़ान, लगभग सारे स्टॉक पर लगा अपर सर्किट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
Embed widget