एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: अडानी के शेयरों ने भरी लंबी उड़ान, लगभग सारे स्टॉक पर लगा अपर सर्किट

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों ने लगातार 3 सप्ताह नुकसान उठाने के बाद आज जबरदस्त वापसी की है. आज के कारोबार में लगभग सभी स्टॉक पर अपर सर्किट लगा है...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) ने लंबी छलांग लगाकर सप्ताह की शानदार शुरुआत की. इन शेयरों ने न सिर्फ लगातार 3 सप्ताह से चले आ रहे गिरावट के सिलसिले को तोड़ा, बल्कि जबदरस्त वापसी करने में भी सफलता हासिल की. सप्ताह के पहले दिन के कारोबार में समूह के लगभग सभी शेयरों पर अपर सर्किट लग गया.

फ्लैगशिप शेयर की तगड़ी छलांग

सबसे बंपर उछाल फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में आई और इसके शेयर करीब 19 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. एक झटके में इस शेयर का भाव करीब 370 रुपये चढ़ गया. वहीं इसके बाद 10 फीसदी की उछाल के साथ अडानी विल्मर (Adani Wilmar) का स्थान रहा.

अडानी टोटल ने की वापसी

पिछले कुछ दिनों से लगातार नुकसान उठा रहे अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) ने भी आज वापसी की. इसके भाव में 5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर 6 फीसदी से ज्यादा मजबूत होकर बंद हुआ.

इन शेयरों ने भी दर्ज की तेजी

अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी पावर (Adani Power), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) में 5-5 फीसदी की तेजी आई. अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) 5 फीसदी से हल्का ज्यादा चढ़कर बंद हुआ. वहीं एसीसी सीमेंट और एनडीटीवी (NDTV) के शेयर भी करीब 5-5 फीसदी मजबूत हुए.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 186.45 4.98
अडानी एंटरप्राइजेज 2325.55 18.84
अडानी ग्रीन 942.40 5.00
अडानी पोर्ट्स 729.65 6.03
अडानी पावर 248.00 5.00
अडानी ट्रांसमिशन 825.35 5.00
अडानी विल्मर 444.40 10.00
अडानी टोटल गैस 721.35 5.00
एसीसी 1814.80 4.93
अंबुजा सीमेंट 423.60 5.01

आज ऐसा रहा बाजार

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 234 अंक यानी 0.38 फीसदी मजबूत होकर 61,963.68 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 100.55 अंक यानी 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 18,303.95 अंक पर बंद हुआ. घरेलू बाजार की तेजी में आज सबसे बड़ा योगदान आईटी कंपनियों का रहा. बीएसई सेंसेक्स सूचकांक की आज की टॉप-5 परफॉर्मर कंपनियां इसी सेक्टर की रहीं.

ये भी पढ़ें: TECHM, Wipro, TCS समेत सारे आईटी स्टॉक्स मजबूत, ग्रीन जोन में लौटा घरेलू बाजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget