एक्सप्लोरर

Rich Dad, Poor Dad: दुनिया को सिखाते रहे अमीर बनने का फॉर्मूला, खुद अरबों डॉलर के कर्ज में हैं ये फेमस राइटर

Robert Kiyosaki Debt: रॉबर्ट कियोसाकी की किताब ‘रिच डैड, पुअर डैड’ पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताबों में एक है. अभी फेमस राइटर ने कर्ज को लेकर कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं...

रॉबर्ट कियोसाकी दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले लेखकों में से एक हैं. उनकी किताब ‘रिच डैड, पुअर डैड’ काफी चर्चित हुई है. बेस्ट सेलिंग किताब के लेखक अक्सर पर्सनल फाइनेंस पर नसीहत शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि उनके ऊपर एक बिलियन डॉलर से ज्यादा का कर्ज है.

10 हजार करोड़ रुपये का कर्ज

कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी बातें बताईं. उन्होंने स्वीकार किया कि उनके ऊपर 1.2 बिलियन डॉलर का कर्ज है. भारतीय करेंसी में कर्ज की यह रकम 10 हजार करोड़ रुपये के करीब हो जाती है. कियोसाकी अक्सर अपने कर्ज को लेकर सार्वजनिक बातें करते रहते हैं. दरअसल कर्ज को लेकर कियोसाकी का नजरिया आम समझ से बिलकुल उलट है.

कर्ज से खड़ी की बेशुमार दौलत

बेस्ट सेलर राइटर का मानना है कि उन्हें कर्ज से एसेट बनाने में मदद मिलती है. वह कहते हैं- मेरे ऊपर 1.2 बिलियन डॉलर का कर्ज है. अगर मैं बर्बाद होता हूं तो बैंक बर्बाद होंगे. ये मेरी समस्या नहीं है. कियोसाकी के अनुसार, उन्होंने एसेट खरीदने में कर्ज के पैसों का इस्तेमाल किया है. उनका कहना है कि वे कैश में सेविंग करने के बजाय अपनी कमाई को सोना-चांदी में कंवर्ट करते हैं. वहीं कर्ज लेकर एसेट बनाते हैं. इस रणनीति के चलते उनके ऊपर कर्ज जमा होते गया है.

राइटर के पास टनों सोना-चांदी

सोना-चांदी की अपनी पसंद के बारे में कुछ समय पहले कियोसाकी ने बताया था कि उनके पास टनों सोना-चांदी है. उन्होंने 2022 में एक कॉन्फ्रेंस में कहा था- मेरे पास तांबा नहीं है. मेरे पास ढेर सारी चांदी है. मेरे पास अर्जेंटीना में एक सिल्वर माइन थी, जिसे मुझसे कनाडा की माइनिंग कंपनी Yamana Gold ने खरीदा. मेरे पास टनों सोना-चांदी है.

ऐसे कर्ज को नहीं मानते हैं गलत

रिच डैड, पुअर डैड के लेखक अपने ऊपर जमा हुए कर्ज को अच्छा कर्ज यानी गुड डेट बताते हैं. दरअसल पर्सनल फाइनेंस की दुनिया में कर्ज को दो कैटेगरी- गुड डेट और बैड डेट में बांटा जाता है. अगर कर्ज लेकर उसे इस तरहइ से इन्वेस्ट किया जाए कि भरे जाने वाले ब्याज से ज्यादा कमाई हो सके, तो उसे गुड डेट कहा जाता है. कियोसाकी कहते हैं कि उन्होंने भी कर्ज लेकर उसे वेल्थ क्रिएट करने वाली संपत्तियों जैसे रियल एस्टेट आदि में इन्वेस्ट किया है. वह इस तरह से कर्ज लेकर रियल एस्टेट जैसे वेल्थ क्रिएट करने वाले इन्वेस्टमेंट की वकालत करते हैं.

इतनी है कियोसाकी की नेटवर्थ

रॉबर्ट कियोसाकी की फेमस किताब रिच डैड, पुअर डैड 1997 में पब्लिश हुई थी. अब तक इस किताब की 4 करोड़ से ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं. कियोसाकी इस धारणा को गलत मानते हैं कि संपत्ति बनाने का एकमात्र तरीका ढेर सारे पैसे कमाना है. वह संपत्ति बनाने के लिए अपना उद्यम शुरू करने और कैलकुलेटेड रिस्क उठाने की पैरवी करते हैं. उनकी मौजूदा नेटवर्थ 100 मिलियन डॉलर के आस-पास बताई जाती है.

ये भी पढ़ें: एलआईसी पर फिर चला जीएसटी का डंडा, सरकारी बीमा कंपनी को अब मिला 663 करोड़ का नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget