एक्सप्लोरर

LIC GST Notice: एलआईसी पर फिर चला जीएसटी का डंडा, सरकारी बीमा कंपनी को अब मिला 663 करोड़ का नोटिस

LIC gets GST Demand: सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी को जीएसटी से एक और नोटिस मिला है. यह नोटिस 663 करोड़ की डिमांड को लेकर है...

सरकारी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी को जीएसटी से एक और नोटिस मिला है. एलआईसी को मिला यह नोटिस एक डिमांड नोटिस है, जिसमें जीएसटी डिपार्टमेंट की ओर से 663 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है. यह पिछले एक सप्ताह के दौरान एलआईसी को मिला दूसरा जीएसटी नोटिस है.

चेन्नई कमिश्नरेट ने भेजा नोटिस

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसी को यह नोटिस सीजीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज कमिश्नर, चेन्नई नॉर्थ कमिश्नरेट के ऑफिस से मिला है. एलआईसी को यह नोटिस 1 जनवरी को मिला है. कंपनी ने उसके बाद नोटिस के बारे में 3 जनवरी को शेयर बाजारों को भी बताया है. एलआईसी को करीब 663.45 करोड़ रुपये का यह डिमांड नोटिस माल एवं सेवा कर के भुगतान में शॉर्टफॉल के चलते मिला है.

इस कारण भेजी गई डिमांड

डिमांड नोटिस में कहा गया है कि कंपनी ने इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत फायदा उठाया है. उसके अलावा कंपनी ने 2017-18 और 2018-19 के दौरान जीएसटीआर-1 में टर्नओवर को नॉन-जीएसटी सप्लाई डिक्लेयर किया, लेकिन उस पर टैक्स की देनदारी बनती है. नोटिस में एलआईसी को तय समयसीमा के भीतर अपील फाइल करने का मौका दिया गया है. कंपनी नोटिस के खिलाफ अपील कमिश्नर चेन्नई के पास अपील कर सकती है.

महाराष्ट्र जीएसटी का नोटिस

इससे पहले एलआईसी को महाराष्ट्र जीएसटी से भी 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का जीएसटी नोटिस मिला था. महाराष्ट्र के डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स ने एलआईसी को 806.3 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा, जो 2017-18 की कुछ कमियों को लेकर हैं. इस नोटिस में 365.02 करोड़ रुपये का जीएसटी बकाया, 404.7 करोड़ रुपये की पेनल्टी और 36.5 करोड़ रुपये का ब्याज शामिल था.

3 महीने में मिले कई नोटिस

एलआईसी को इससे पहले भी जीएसटी से नोटिस मिले हैं. दिसंबर महीने में तेलंगाना जीएसटी ने एलआईसी को 183 करोड़ रुपये का नोटिस थमाया. 22 सितंबर को एलआईसी को बिहार जीएसटी से नोटिस मिला था. वह नोटिस 290 करोड़ रुपये से ज्यादा का था. उससे पहले अक्टूबर 2023 में जीएसटी अथॉरिटीज ने कम टैक्स का भुगतान करने के चलते एलआईसी के ऊपर 36,844 रुपये का फाइन लगाया था. अक्टूबर में ही जम्मू कश्मीर जीएसटी ने भी एलआईसी को नोटिस दिया था.

ये भी पढ़ें: धोनी के साथ हो गया 15 करोड़ का फ्रॉड! कैप्टन कूल ने पुराने बिजनेस पार्टनर पर किया केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट
फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट
UPI से दो बार कट गए पैसे? जानिए कैसे वापस मिलेगा आपका फंड
UPI से दो बार कट गए पैसे? जानिए कैसे वापस मिलेगा आपका फंड
जहां थे, वहीं आ गए मस्क, अब पहले से भी हो गए गरीब, बने थे दुनिया के पहले खरबपति
जहां थे, वहीं आ गए मस्क, अब पहले से भी हो गए गरीब, बने थे दुनिया के पहले खरबपति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget