एक्सप्लोरर

Retail Inflation: ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई ने दी राहत, जुलाई महीने में फार्म-रूरल वर्कर्स के लिए आई इतनी नरमी

Retail Inflation for Rural Workers: ओवरऑल खुदरा महंगाई जुलाई महीने में भले ही कम होकर 59 महीने के निचले स्तर पर आ गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के कामगारों के लिए दर अभी भी 6 फीसदी से ऊपर है...

ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई की मार में धीरे-धीरे कमी आने लगी है. आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि जुलाई महीने के दौरान खेतिहर मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के लिए खुदरा महंगाई की दर में एक महीने की तुलना में कमी आई है.

7-7 फीसदी के स्तर से नीचे आई दर

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने गुरुवार को इससे जुड़े आंकड़ों की जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि जुलाई महीने के दौरान फार्म वर्कर्स और रूरल लेबरर्स को खुदरा महंगाई से थोड़ी राहत मिली है. एक महीने पहले की तुलना में जुलाई महीने के दौरान फार्म वर्कर्स के लिए खुदरा महंगाई की दर 7.02 फीसदी से कम होकर 6.17 फीसदी पर आ गई. इसी तरह रूरल लेबरर्स के लिए महंगाई दर 7.04 फीसदी से कम होकर 6.20 फीसदी पर आ गई.

साल भर पहले इतनी ज्यादा थी महंगाई

इससे पता चलता है कि जुलाई महीने के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के कामगारों के लिए खुदरा महंगाई की दर कम होकर 7 फीसदी से नीचे आ गई है. जून महीने में फार्म वर्कर्स और रूरल लेबरर्स दोनों के लिए खुदरा महंगाई की दर 7-7 फीसदी से ज्यादा थी. साल भर पहले यानी जुलाई 2023 में तो फार्म वर्कर्स के लिए खुदरा महंगाई दर 7.43 फीसदी और रूरल लेबरर्स के लिए 7.26 फीसदी पर थी.

खाने-पीने की चीजों की महंगाई से परेशानी

महंगाई के मोर्चे पर खाने-पीने की चीजों की महंगाई यानी फूड इंफ्लेशन अभी भी चिंता बढ़ा रही है. आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने में कम होने के बाद भी खाद्य महंगाई की दर 5 फीसदी से ऊपर 5.42 फीसदी पर रही. हालांकि खाद्य महंगाई जुलाई में साल भर से ज्यादा अंतराल में सबसे निचले स्तर पर रही. उससे पहले जून में खाद्य महंगाई का निचला स्तर देखा गया था, जब उसकी दर 4.55 फीसदी रही थी. ओवरऑल खुदरा महंगाई की दर जुलाई में 59 महीने के निचले स्तर 3.54 फीसदी पर रही.

इन कारणों से नहीं मिल रही ज्यादा राहत

खाद्य महंगाई की दर जून महीने में 9.36 फीसदी पर थी. उससे पहले खाने-पीने की चीजों की महंगाई की दर मई महीने में 8.69 फीसदी और अप्रैल महीने में 8.70 फीसदी थी. ऐसा कहा जा रहा है कि फार्म वर्कर्स और रूरल लेबरर्स के लिए महंगाई की दर को बढ़ाए रखने के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार फूड इंफ्लेशन ही है. उसके अलावा कुछ योगदान ईंधन व बिजली की महंगाई का है.

ये भी पढ़ें: रिटेल के बाद थोक महंगाई भी घटी, जुलाई में 2.04 फीसदी रही, सरकार-RBI के लिए राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget