एक्सप्लोरर

पांच महीने के ऊंचे स्तर 5% पर पहुंची खुदरा महंगाई दर, आईआईपी भी बढ़कर 3.2%

मैन्यूफैक्चरिंग और बिजली क्षेत्रों का प्रदर्शन हल्का रहने के बावजूद मई में देश के औद्योगिक उत्पादन में 3.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. पिछले साल मई में यह विकास दर 2.9 फीसदी रही थी.

नई दिल्लीः अर्थव्यवस्था के मोर्चे से आपके लिए बुरी खबर है. जून में खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी हो गई है यानी आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है. जून में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5 फीसदी पर पहुंच गई जो पिछले महीने मई में 4.87 फीसदी पर थी. खुदरा महंगाई दर लगातार तीसरे महीने बढ़ी है और रिटेल महंगाई दर का पिछले पांच महीने में यह सबसे ऊंचा आंकड़ा है.

खाने-पीने की चीजों के दाम में थोड़ी नरमी आने के बावजूद जून महीने में खुदरा मुद्रास्फीति 5 फीसदी पर पहुंच गई. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-कंज्यूमर प्राइस इंफ्लेशन (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति इस साल मई में 4.87 फीसदी और पिछले साल जून में 1.46 फीसदी रही थी. इससे पहले जनवरी 2018 में यह 5.07 फीसदी के उच्च स्तर पर थी.

श्रेणीवार महंगाई के आंकड़े केंद्रीय सांख्यिकीय कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार खाने-पीने के सामान में महंगाई दर कम होकर जून में 2.91 फीसदी पर आ गयी. जबकि मई में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर 3.1 फीसदी रही थी.

हालांकि, फ्यूल और पावर सेगमेंट में मुद्रास्फीति बढ़कर जून में 7.14 फीसदी पर पहुंच गयी जो कि मई में 5.8 फीसदी पर आई थी.

सरकार ने रिजर्व बैंक को मुद्रास्फीति चार फीसदी के आसपास रखने का निर्देश दिया है. रिजर्व बैंक को इसे चार फीसदी से दो फीसदी अधिक या कम के दायरे का लचीलापन भी दिया गया है. रिजर्व बैंक के गवर्नर की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति ब्याज दरों की समीक्षा के लिए इस महीने के बाद में बैठक करने वाली है.

औद्योगिक उत्पादन मई में 3.2 फीसदी बढ़ा

हालांकि आईआईपी के मोर्चे से आपके लिए अच्छी खबर है. मैन्यूफैक्चरिंग और बिजली क्षेत्रों का प्रदर्शन हल्का रहने के बावजूद मई में देश के औद्योगिक उत्पादन में 3.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. पिछले साल मई में यह विकास दर 2.9 फीसदी रही थी.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार महीने में उद्योगों के लिहाज से मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र के 23 इंडस्ट्रियल समूहों में से 13 में बढ़त देखी गई. इस दौरान माइनिंग, विनिर्माण, और बिजली क्षेत्रों की विकास दर पिछले साल मई के मुकाबले क्रमश: 5.7 फीसदी, 2.8 फीसदी और 4.2 फीसदी रही. वहीं अप्रैल-मई 2018 की अवधि में उक्त क्षेत्रों की संचयी वृद्धि पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 4.9 फीसदी, 4.0 फीसदी व 3.1 फीसदी रही.

वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स व नॉन कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर की विकास दर मई माह में क्रमश: 4.3 फीसदी और (-) 2.6 फीसदी रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
इस हफ्ते 4 दिन बंद है बैंक, किस- किस दिन है छुट्टी? देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर
इस हफ्ते 4 दिन बंद है बैंक, किस- किस दिन है छुट्टी? देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget