एक्सप्लोरर

RBI Action on Banks: रिजर्व बैंक ने तीन कोऑपरेटिव बैंक को किया बैन! जानिए अब ग्राहकों के पैसों का क्या होगा

Action on Cooperative Banks: आरबीआई ने बैंकों पर लगे प्रतिबंधों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अलग-अलग बैंकों पर निकासी की लिमिट अलग-अलग तय की गई है.

RBI Action on Cooperative Banks: देश के तीन कोऑपरेटिव बैंकों (Cooperative Banks) पर रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) यानी आरबीआई (RBI) ने कड़ी कार्रवाई की है. इन बैंकों के खराब होती आर्थिक स्थिति को देखते हुए बैंक से पैसे निकालने पर आरबीआई ने रोक लगा दी है. आरबीआई ने जिन तीन बैंकों पर कारवाई की है वह बैंक हैं- जयप्रकाश नारायण नगरी कोऑपरेटिव बैंक (बासमतनगर), द करमाला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक (सोलापुर) और दुर्गा कोऑपरेटिव अर्बन बैंक (विजयवाड़ा). केंद्रीय बैंक ने इन बैंकों से पैसे निकासी की लिमिट तय कर दी है. इस तय लिमिट से ज्यादा खाताधारक पैसे नहीं निकाल पाएंगे.

ग्राहक अपने खातों से कर पाएंगे इतनी निकासी
RBI ने इन बैंकों पर लगे प्रतिबंधों के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि अलग-अलग बैंकों पर निकासी की लिमिट अलग-अलग तय की गई है. इसमें जयप्रकाश नारायण नगरी कोऑपरेटिव बैंक (बासमतनगर) से ग्राहक एक पैसा भी नहीं निकाल पाएंगे. फिलहाल कस्टमर्स की निकासी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. वहीं द करमाला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक (सोलापुर) में ग्राहक केवल 10,000 रुपये तक निकाल पाएंगे. वहीं दुर्गा कोऑपरेटिव अर्बन बैंक (विजयवाड़ा) से ग्राहक 1.5 लाख रुपये की नकदी की निकासी कर पाएंगे.

ग्राहकों को DICGC के इंश्योरेंस का मिलता है लाभ
कस्टमर्स के पैसे को बैंकों में सुरक्षित रखने के लिए 5 लाख रुपये तक की राशि पर इंश्योरेंस की सुविधा मिलती है. यह सुविधा डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) इंश्योरेंस स्कीम के तहत मिलती है. ऐसे में बैंक डूबने या बैंक का लाइसेंस रद्द होने की स्थिति में ग्राहकों को 5 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस मिल जाता है. बता दें कि DICGC एक रिजर्व बैंक की सब्सिडियरी जो ग्राहकों को बैंक डूबने की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है.

इससे पहले 3 कोऑपरेटिव बैंकों पर हुई कार्रवाई
हाल ही में आरबीआई ने खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए 4 और कोऑपरेटिव बैंकों पर कार्रवाई की थी. इसमें द सूरी फ्रेंड्स यूनियन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड सूरी (पश्चिम बंगाल), नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बहराइच (उत्तर प्रदेश) और साईबाबा जनता सहकारी बैंक के नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

EPFO के 73 लाख पेंशनर्स को मिली नई सुविधा! केवल फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ही जमा हो सकेगा लाइफ सर्टिफिकेट

31 July Deadline: आज ही निपटा लें ये 4 जरूरी वित्तीय काम! बाद में होगी बड़ी परेशानी, फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget