एक्सप्लोरर

Forex Reserve में लगातार आ रही गिरावट पिछले हफ्ते 1.774 अरब डॉलर फिसला, गोल्ड रिजर्व में आई तेजी

Foreign Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार छह मई को समाप्त सप्ताह में 1.774 अरब डॉलर घटकर 595.954 अरब डॉलर रह गया है.

Foreign Exchange Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. साथ ही स्टॉक मार्केट से विदेशी निवेशक तेजी से पैसा निकाल रहे हैं. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) छह मई को समाप्त सप्ताह में 1.774 अरब डॉलर घटकर 595.954 अरब डॉलर रह गया है. बता दें संपत्ति में गिरावट आने की वजह से विदेशी भंडार में गिरावट देखने को मिली है. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) ने आंकड़ा जारी कर इस बारे में जानकारी दी है. 

जानें क्यों लगातार आ रही है गिरावट?
आपको बता दें इससे पहले वाले हफ्ते की बात करें तो इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 2.695 अरब डॉलर घटकर 597.728 अरब डॉलर रह गया था. ऐसे समय में जब विदेशी निवेशकों की तरफ से निकासी करने की वजह से रुपए पर दबाव आ रहा है. रिजर्व बैंक रुपये के बचाव के लिए सभी बाजारों में कथित तौर पर दखल दे रहा है. मार्च 2022 तक छह महीनों में विदेशी मुद्रा भंडार 28.05 अरब डॉलर गिर चुका था.

RBI ने जारी किया आंकड़ा
आरबीआई की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (FCA) घटने की वजह से आई है. बता दें यह कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. आंकड़ों के मुताबिक, एफसीए 1.968 अरब डॉलर घटकर 530.855 अरब डॉलर रह गया.

गोल्ड रिजर्व में आई तेजी
डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है. आंकड़ों के मुताबिक, आलोच्य सप्ताह में गोल्ड रिजर्व का मूल्य भी 13.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 41.739 अरब डॉलर हो गया.

1.1 करोड़ डॉलर घटा
समीक्षाधीन सप्ताह में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (SDR) सात करोड़ डॉलर बढ़कर 18.370 अरब डॉलर हो गया है. आईएमएफ में रखे देश का मुद्रा भंडार 1.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.99 अरब डॉलर रह गया.

यह भी पढ़ें:
Indian Railway: रेलवे यात्री कृपया ध्यान दें! 8 जून तक रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द, देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

ICICI Bank ने अपने FD की ब्याज दरों में फिर किया इजाफा, ग्राहकों को मिलेगा इतना लाभ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget