एक्सप्लोरर

2000 Rupees Note Exchange: अभी भी बचे हुए हैं 2000 रुपये के नोट? बढ़ सकती है एक्सचेंज करने की डेडलाइन

2000 Rupees Note: रिजर्व बैंक के 1 सितंबर को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 93 फीसदी 2000 के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं.

2000 Rupees Note Exchange Deadline: 2000 रुपये के नोट बदलने की डेडलाइन करीब आ गई है, लेकिन अभी भी 24,000 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस नहीं आए हैं. ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या रिजर्व बैंक 2000 रुपये के नोटों को वापस करने की डेडलाइन और आगे बढ़ाएगा? मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई 2000 रुपये के नोटों को बदलने की डेडलाइन को 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा सकता है. एक सीनियर अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर जानकारी दी है कि आरबीआई डेडलाइन बढ़ाने पर विचार कर रहा है.

सीनियर अधिकारी ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि डेडलाइन को बढ़ाने के पीछे वैसे तो कई कारण हैं, लेकिन उनमें से एक मुख्य कारण यह है कि बहुत से भारतीय विदेश में रहते हैं. ऐसे में इन NRI को एक महीने का और वक्त मिल जाएगा, जिससे वे आसानी से 2000 रुपये के नोट वापस बैंकों में जमा कर पाएंगे.

कितने नोट आ चुके हैं वापस

भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये के नोट वापस लेने का ऐलान किया था. केंद्रीय बैंक के मुताबिक 31 मार्च, 2023  कुल 3.62 लाख करोड़ रुपये के 2000 के नोट सर्कुलेशन में थे, जो 19 मई तक घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपये पर आ गए थे. वहीं एक सितंबर 2023 को जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक कुल 3.32 लाख करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके थे. ऐसे में सितंबर की शुरुआत तक कुल 93 फीसदी नोट बैंकिंग सिस्टम में पहले ही आ चुके हैं. इसके बाद भी करीब 24,000 करोड़ रुपये के नोट बचे हुए हैं.

आरबीआई 100 फीसदी नोट की चाहता है वापसी

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रिजर्व बैंक की कोशिश है कि 2000 रुपये के 100 फीसदी नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ जाए. इसके लिए बैंक 2000 रुपये के नोट वापसी की डेडलाइन को आगे बढ़ा सकता है. इससे विदेशों में रहने वाले लोगों को कुछ वक्त मिल जाएगा और वह भी 2000 रुपये के नोट क बैंकिंग सिस्टम में वापस कर पाएंगे.

कैसे करें 2000 रुपये के नोट वापस

अगर आपके पास भी 2000 रुपये के पुराने नोट पड़े हैं तो आज ही इसे वापस करें. इसके लिए आप अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस जाए. वहां जाकर एक फॉर्म भरें. ध्यान रखें कि एक बार में केवल 20,000 रुपये तक की राशि को वापस किया जा सकता है. फॉर्म जमा कर दें और इसके बाद उस राशि के बराबर का अमाउंट आपके खाते में जमा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Credit Card Tips: बिना इनकम प्रूफ के भी मिल सकता है क्रेडिट कार्ड, केवल फॉलो करें ये आसान टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget