एक्सप्लोरर

Renault की इन पॉपुलर कारों के दाम में हुआ इजाफा, 29,000 तक महंगी हुई कंपनी की कारें

Renault Cars Price Hike: रेनॉ इंडिया की कार के दामों में जनवरी से लागू नई कीमतों के आधार पर 29,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है.

रेनॉ इंडिया (Renault India) की कार खरीदने वालों को झटका लगा है क्योंकि कंपनी ने अपने तीन मॉडलों की कार के दाम बढ़ा दिए हैं. क्विड (Kwid), किगर (Kiger) और ट्राइबर (Triber) की कीमतों में कंपनी ने इजाफा कर दिया है. रेनॉ इंडिया की कारों की बढ़ी हुई कीमतें जनवरी से लागू हो चुकी हैं. 

क्या है दाम बढ़ाने के पीछे का कारण
रेनॉ इंडिया ने इसकी पीछे लागत में इजाफा होने और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट महंगी होने को कारण बताया है. कंपनी ने ये भी कहा है कि भारतीय ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपने सबसे ज्यादा पॉपुलर मॉडल डस्टर की कीमतों को नहीं बढ़ाया है. 

Renault Kwid के दाम इतने बढ़े
रेनॉ क्विड देश में पॉपुलर हैचबैक कारों में से एक है और इस कॉम्पैक्ट हैचबैक की कीमत में 11,000 हजार रुपये से लेकर 16,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. दाम में इजाफा होने के बाद क्विड की कीमत अब 4.25 लाख रुपये से 5.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम मूल्य) के बीच जा पहुंची है. हालांकि इस कार के दाम अभी भी अन्य हैचबैक कारों की तुलना में एक्सपेंसिव नहीं हैं.

Renault Triber के दाम 23,000 रुपये तक बढ़े
रेनॉ की Triber एक कॉम्पैक्ट-एमपीवी है और इसके दाम में अलग-अलग वेरिएंट के लिए 15,000 रुपये से लेकर 23,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है. ट्राइबर का बेस मॉडल अब 5.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिल रहा है. रेनॉ ट्राइबर एएमटी डुअल टोन वेरिएंट की कीमत 8.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Renault Kiger भी हुई महंगी
Kiger की कीमत में 11,000 रुपये से 29,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है और ये सबसे ज्यादा बढ़ोतरी रेनॉ इंडिया ने अपने किसी मॉडल में की है. स्मॉल एसयूवी सेगमेंट का बेस प्राइस 5.79 लाख रुपये है और इसके डुअल टोन वेरिएंट की कीमत 10.23 लाख रुपये हो गई है. इसके अलग-अलग वेरिएंट पर प्राइस बढ़ोतरी में फर्क है और आप अपने पसंदीदा वेरिएंट की नई कीमतों के बारे में जानकारी हासिल कर लें. 

ये भी पढ़ें

Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana: सिर्फ 330 रुपये के प्रीमियम से पाएं लाखों का बीमा, शानदार बीमा स्कीम को जानें

Crude Price Rise: फिर लग सकता है महंगे पेट्रोल डीजल का झटका, 7 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget