एक्सप्लोरर

Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana: सिर्फ 330 रुपये के प्रीमियम से पाएं लाखों का बीमा, शानदार बीमा स्कीम को जानें

PMJJBY: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक ऐसी स्कीम है जो आपको केवल 330 रुपये के सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रुपये तक का लाइफ कवर मुहैया कराती है. ये टर्म प्लान है और मौजूदा प्रोडेक्ट्स से सस्ता है.

Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana (PMJJBY) : कोरोना (Coronavirus) के संकटकाल में लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरुक हो रहे हैं और देश में लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance) और टर्म प्लान (Term Plan) जैसे प्रोडक्ट्स को लेकर मांग बढ़ रही है. हालांकि पिछले कुछ समय से लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) महंगे हुए हैं इसलिए हम ऐसी सरकारी बीमा योजना के बारे में बता रहे हैं जो सिर्फ 330 रुपये के सालाना प्रीमियम पर आपको जीवना बीमा मुहैया कराती है. 

सिर्फ 330 रुपये की सालाना किस्त
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के लिए सालाना प्रीमियम 330 रुपये है. यह रकम आपके बैंक खाते से ईसीएस के जरिए ली जाती है. योजना की रकम में बैंक प्रशासनिक शुल्क लगाते हैं. इसके अलावा इस रकम पर जीएसटी भी लागू है.

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana (PMJJBY) एक साल का लाइफ इंश्योरेंस प्लान है. इसे हर साल रिन्यू किया जा सकता है. इस योजना का लाभ सिर्फ मृत्यु के बाद नॉमनी को मिलता है. यानी यह शुद्ध रूप से सिर्फ एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है.

दो लाख तक बीमा कवर 
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) में निवेश के बाद अगर व्यक्ति की मौत हो जाती है तो तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं. किसी बीमा कंपनी के टर्म प्लान का मतलब जोखिम से सुरक्षा है. टर्म प्लान में पॉलिसीधारक की मौत होने पर ही बीमा कंपनी इंश्योरेंस की रकम का भुगतान करती है. अगर पॉलिसी लेने वाला व्यक्ति समय पूरा होने के बाद भी ठीक-ठाक रहता है तो उसे कोई लाभ नहीं मिलता. वास्तव में टर्म प्लान बहुत मामूली प्रीमियम पर जोखिम से सुरक्षा उपलब्ध कराने का बेहतरीन माध्यम है.

किसको मिल सकता है इस योजना का लाभ
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के तहत टर्म प्लान लेने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 50 साल है. भारत को कोई नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकता है. इस पॉलिसी की परिपक्वता (मैच्योरिटी) की उम्र 55 साल है. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को की गई.

रजिस्ट्रेशन की अवधि 
इस योजना के तहत वार्षिक किस्त प्रत्येक वार्षिक कवरेज अवधि के दौरान 31 मई से पहले भुगतान किया जाता है. पीएमजेजेबीवाई पॉलिसी किसी भी तारीख को खरीदी गयी हो, पहले साल के लिए उसका कवरेज अगले साल 31 मई तक ही होगा. बाद के सालों में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के कवर को हर साल 1 जून को बैंक खाते से प्रीमियम की रकम चुकाकर रिन्यू किया जा सकता है.

जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
एप्लीकेंट का आधार कार्ड
पहचान पत्र
बैंक अकाउंट पासबुक
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो

मेडिकल जांच की जरूरत नहीं
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) में बीमा खरीदने के लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं है.

कहां खोला जा सकता है खाता
PMJJBY का खाता खोलने के लिए LIC से संपर्क किया जा सकता है. सरकार ने पीएमजेजेवीवाई के लिए एलआईसी को ही अपना अधिकृत कंपनी घोषित किया हुआ है. इसके अलावा सरकार ने कुछ निजी इंश्योरेंस कंपनियों को भी पीएमजेजेवीवाई खाता खोलने के लिए अधिकृत किया हुआ है. इसके साथ ही सीधे आधिकारिक वेबसाइट https://www.jansuraksha.gov.in/ से फॉर्म निकालकर इसे भरने के बाद जिस बैंक में खाता है, वहां इसे देकर खाता खोला जा सकता है. 

हेल्पलाइन नंबर
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से संबंधित अगर आप अभी भी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके समाधान ले सकते हैं. हेल्पलाइन नंबर 18001801111 / 1800110001 है.  प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई)से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें– http://jansuraksha.gov.in/

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए क्लेम कैसे करें?
जिस व्यक्ति का बीमा करवाया गया हो तो उसकी मृत्यु होने के बाद उनके नॉमिनी प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत क्लेम कर सकते हैं.
इसके बाद सबसे पहले पॉलिसी धारक के नॉमिनी को बैंक से संपर्क करना चाहिए.
फिर नॉमिनी को बैंक से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा क्लेम फॉर्म एंड डिस्चार्ज रसीद लेनी होगी.
फिर नॉमिनी को क्लेम फॉर्म और डिस्चार्ज रसीद फॉर्म के साथ मृत्यु प्रमाणपत्र और कैंसल चैक के फोटोग्राफ जमा करने होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget